प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली:
भारतीय बॉक्सिंग के बुरे दिन अब लगता है कि गुजर गए हैं और नवगठित महासंघ का इसी वर्ष अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्वागत किया जाएगा तथा एआईबीए उपाध्यक्ष एडगर टैनर ने विश्वास जताया कि देश का नया प्रशासनिक ढांचा कसौटी पर खरा उतरेगा. टैनर रविवार को मुंबई में हुए भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) के चुनावों में अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ के पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे.
उन्होंने पीटीआई से कहा कि वह चुनावों से संतुष्ट हैं. टैनर ने कहा, ‘‘एआईबीए को मेरी रिपोर्ट निश्चित तौर पर बेहद सकारात्मक होगी, क्योंकि चुनाव अच्छी तरह से संपन्न हुए हैं. मुझे विश्वास है कि नए महासंघ को इसी वर्ष एआईबीए से मान्यता मिल जाएगी.’’ व्यवसायी अजय सिंह को अध्यक्ष जबकि जय कोवली को महासचिव चुना गया.
चुनावों में एआईबीए के अलावा खेल मंत्रालय ने भी अपना पर्यवेक्षक भेजा था. ऑस्ट्रेलियाई टैनर ने कहा, ‘‘भारतीय बॉक्सिंग में अच्छी शुरुआत हो गई है और मुझे पूरा विश्वास है कि नए महासंघ का पूरी कुशलता से संचालन किया जाएगा.’’
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं