विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2017

टेनिस: विक्‍टोरिया अजारेंका को ऑस्ट्रेलियाई ओपन में वाइल्ड कार्ड एंट्री

अपने बेटे की कस्टडी के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रही दो बार की चैम्पियन विक्टोरिया अजारेंका को जनवरी में होने वाले टूर्नामेंट के लिए वाइल्ड कार्ड मिला है.

टेनिस: विक्‍टोरिया अजारेंका को ऑस्ट्रेलियाई ओपन में वाइल्ड कार्ड एंट्री
विक्‍टोरिया अजारेंका दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी रह चुकी हैं (फाइल फोटो)
  • बेटे की कस्‍टडी के लिए अजारेंका लड़ रही हैं कानूनी लड़ाई
  • टूर्नामेंट निदेशक बोले, हर उनकी हरसंभव मदद करेंगे
  • दो बार की चैंपियन होने के नाते दिया गया वाइल्‍ड कार्ड
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मेलबर्न: अपने बेटे की कस्टडी के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रही दो बार की चैम्पियन विक्टोरिया अजारेंका को जनवरी में होने वाले ऑस्‍ट्रेलियन ओपन टूर्नामेंट के लिए वाइल्ड कार्ड मिला है. टूर्नामेंट निदेशक क्रेग टिले ने कहा कि दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी बेलारूस की अजारेंका को पूरी सहायता दी जाएगी. उन्होंने कहा,‘विक्‍टोरिया अजारेंका की मौजूदा परिस्थिति कठिन है और हम हर तरह से उसकी मदद के लिए तैयार हैं. दो बार की चैम्पियन होने के नाते हमने उसे वाइल्ड कार्ड दिया है. उम्मीद है कि यहां जनवरी में हम उसे कोर्ट पर देखेंगे.

यह भी पढ़ें: टाइगर वुड्स का मैच देखने पहुंचे स्पेनिश स्टार राफेल नडाल

स्‍टार महिला खिलाड़ी 36 वर्षीय सेरेना विलियम्‍स भी इस प्रतियोगिता के जरिये सक्रिय टेनिस में वापसी कर सकती हैं. सेरेना दो महीने गर्भवती थीं, जब उन्होंने इस वर्ष ऑस्ट्रेलियन ओपन के जरिए अपना 23वां ग्रैंड स्लेम जीता था. सेरेना ने सितंबर में ही बच्ची को जन्म दिया है.

वीडियो: बहन वीनस को हराकर सेरेना ने 23वां ग्रैंडस्‍लैम जीता
सेरेना  के कोच पैट्रिक मोर्तोग्लू ने कहा,  'सेरेना 2018 के लिए तैयार हो रही हैं. वह अभ्यास कर रही हैं और वापस अपनी फिटनेस पर काम कर रहीं हैं. मैं फ्लोरिडा में उनके साथ जुडूंगा. हम देखेंगे कि वह कैसी हैं और टेनिस के स्तर पर तैयार हैं कि नहीं उसके बाद ऑस्ट्रेलिया को लेकर निर्णय लिया जाएगा.'  (इनपुट: एजेंसी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com