विज्ञापन
This Article is From Jan 26, 2013

ऑस्ट्रेलियन ओपन : अजारेंका ने दूसरी बार जीता महिला खिताब

ऑस्ट्रेलियन ओपन : अजारेंका ने दूसरी बार जीता महिला खिताब
बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका ने शनिवार को चीन की खिलाड़ी ली ना को हराकर साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन का महिलाओं का एकल खिताब जीत लिया। अजारेंका 2012 में जीते गए अपने खिताब को बचाने में सफल रहीं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मेलबर्न: बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका ने शनिवार को चीन की खिलाड़ी ली ना को हराकर साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन का महिलाओं का एकल खिताब जीत लिया। अजारेंका 2012 में जीते गए अपने खिताब को बचाने में सफल रहीं।

विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला टेनिस खिलाड़ी अजारेंका और पूर्व फ्रेंच ओपन विजेता छठी वरीयता प्राप्त ली ना के बीच उम्मीद के मुताबिक जोरदार टक्कर हुई, लेकिन अजारेंका ने अपना वर्चस्व कायम रखते हुए यह मैच 4-6, 6-4, 6-3 से जीत लिया।

अजारेंका का यह दूसरा ग्रैंडस्लैम खिताब है जबकि ली ना अपने दूसरे खिताब से चूक गईं। 2011 में भी ली ना ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में हार गई थीं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ऑस्ट्रेलियन ओपन, विक्टोरिया अजारेंका, ली ना, Australian Open, Victoria Azarenka, Li Na
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com