एंडी मरे इस समय वर्ल्ड नंबर वन हैं (फाइल फोटो)
मेलबर्न:
विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में प्रवेश कर लिया है. मरे ने शुक्रवार को पुरुष एकल वर्ग में तीसरे दौर के मुकाबले में ब्रिटेन के स्टार खिलाड़ी अमेरिका के सैम क्वेरे को हराया, वहीं गुरुवार को महिला वर्ग में सेरेना विलियम्स ने तीसरे दौर में जगह बना ली थी. इस टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता प्राप्त एंडी मरे ने हिसेने एरीना में खेले गए तीसरे दौर के मुकाबले में सैम को 6-4, 6-2, 6-4 से हराया. अब एंडी मरे का सामना 50वीं वरीयता प्राप्त जर्मनी के मिशा जवेरेव से होगा.
विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स महिला एकल के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है. इसके अलावा, स्पेन के डेविड फेडर ने भी टूर्नामेंट में पुरुष एकल वर्ग के तीसरे तौर में अपनी जगह बना ली है.
सेरेना ने गुरुवार को खेले गए महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर के मुकाबले में चेक गणराज्य की लूसी साफरोवा को 6-3, 6-4 से मात दी. टूर्नामेंट की दूसरी वरीय खिलाड़ी सेरेना की नजर सातवें खिताब पर है. अपनी जीत के बाद सेरेना ने कहा, "पिछली बार हमारा मुकाबला ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में हुआ था. यह मैच आसान नहीं थी और मैं खुश हूं कि मैं जीत हासिल कर पाई."
अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी सेरेना का सामना तीसरे दौर में उनकी हमवतन निकोल गिब्स से होगा. डेविड ने पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर के मैच में अमेरिका के एरनेस्टो एस्कोबेडो को 2-6, 6-4, 6-4, 6-2 से मात दी.
अपनी जीत के बाद डेविड ने कहा, "मैं विश्व रैंकिंग में 21वें स्थान पर हूं और मैं इस बारे में विचार नहीं कर रहा हूं." डेविड ने कहा कि इस वक्त वह केवल टेनिस के खेल का आनंद ले रहे हैं.
(इनपुट एजेंसी से भी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं