भारत एक कड़े मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 3-4 की शिकस्त के साथ लैंको अंतरराष्ट्रीय सुपर सीरीज हाकी टूर्नामेंट के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पर्थ:
भारत एक कड़े मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 3-4 की शिकस्त के साथ लैंको अंतरराष्ट्रीय सुपर सीरीज हाकी टूर्नामेंट के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहा।
यह भारत की लगातार दूसरी हार है। इससे पहले टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले में उसे इंग्लैंड के हाथों 1-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
भारत ने कप्तान सरदार सिंह के गोल की मदद से बढ़त बनाई लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने कुछ सेकंड बाद ही बोयने के गोल से बराबरी हासिल कर ली।
भारत की ओर से गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन मध्यांतर से ठीक पहले बोयने ने दूसरा गोल दागकर ऑस्ट्रेलिया को बढ़त दिला दी। भारत ने हालांकि इसके तुरंत बाद दानिश मुज्तबा के गोल से स्कोर 2-2 कर दिया।
मध्यांतर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने जोरदार खेल दिखाया और व्हिटन के गोल की मदद से स्कोर 3-2 किया। भरात ने इसके बाद गुरविंदर सिंह चांदी के गोल से एक बार फिर बराबरी हासिल कर ली।