विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2018

ATP RANKING: पायदान की जंग में रोजर फेडरर की बादशाहत बरकरार

फेडरर जिस फॉर्म में हैं, वह अगले कुछ और हफ्तों तक नंबर-1 बने रहें, तो कोई चौंकाने वाली बात नहीं ही होगी

ATP RANKING: पायदान की जंग में रोजर फेडरर की बादशाहत बरकरार
रोजर फेडरर
  • फेडरर के 10,105 अंक हैं
  • राफेल नडाल के हैं 9,760 अंक
  • क्रोएशिया के मारिन सिलिक के 4,960 प्वाइंट
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मेड्रिड: स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर टेनिस पेशेवर संघ (एटीपी) द्वारा जारी ताजातरीन वर्ल्ड रैंकिंग में पहले स्थान पर बरकरार है. फेडरर के 10,105 अंक हैं. समाचार एजेंसी एफे क अनुसार, 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता फेडरर ने पिछले सप्ताह रॉटरडैम ओपन का खिताब जीतने के बाद नडाल को पछाड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया. उन्होंने अक्टूबर 29, 2012 के बाद पहली शीर्ष स्थान पर कब्जा किया.
  क्रोएशिया के मारिन सिलिक तीसरे, बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव चौथे और जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव पांचवे पायदान पर काबिज हैं. दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन आठवें और अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोट्रो नौवें जबकि अमेरिका के जैक शॉक 10वें पायदान स्थान पर पहुंच गए हैं. मौजूदा एटीपी रैंकिंग इस प्रकार है :

1. रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड) 10,105

2. राफेल नडाल (स्पेन) 9,760 अंक

3. मारिन सिलिक (क्रोएशिया) 4,960

4. ग्रिगोर दिमित्रोव (बुल्गारिया) 4,635 

5. अलेक्जेंडर ज्वेरेव (जर्मनी) 4,450

यह भी पढ़ें : Photos: मम्मी लारा दत्ता नहीं पापा के नक्शेकदम पर चल रहीं बेटी सायरा, ये रहा सबूत

6. डोमिनिक थीम (ऑस्ट्रिया) 3,810

7. डेविड गॉफिन (बेल्जियम) 3,280

8. केविन एंडरसन (दक्षिण अफ्रीका) 2,825

9. जुआन मार्टिन डेल पोटरो (अर्जेटीना) 2,745

10. जैक सॉक (अमरीका) 2,880

VIDEO : जब वीनस विलियम्स ने पिछले साल बड़ी बहन को हराकर अपना 23वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीता
पहले और दूसरे स्थान के बीच अभी भी तीन सौ से ज्यादा अंकों का फासला है. और फॉर्म में फेडरर चल रहे हैं, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि वह अभी कुछ और हफ्ते टॉप पायदान पर बने रह सकते हैं. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com