फाइल फोटो
फाइल फोटो
इंचियोन:
भारत की पुरुष रोइंग टीम ने गुरुवार को 17वें एशियाई खेलों में मेन्स एट फाइनल स्पर्धा में कांस्य जीता।
चुंगजू तेंगयुम लेक रोइंट सेंटर में आयोजित इस स्पर्धा के फाइनल में कपिल शर्मा, रंजीत सिंह, बजरंग लाल ठक्कर, रोबिन, सावन कुमार, आजाद मोहम्मद, मनिंदर सिंह, देवेंद्र सिंह और अहमद मोहम्मद ने 2000 मीटर रेस के लिए कुल पांच मिनट 51.84 सेकेंड समय लिया।
चीनी दल को इस स्पर्धा का स्वर्ण और जापान को रजत मिला।
यह रोइंग में भारत का तीसरा कांस्य है। गुरुवार को ही स्वर्ण सिंह ने सिंगल स्कल्स में कांस्य जीता।
दुष्यंत ने पुरुषों की लाइटवेट सिंगल स्कल्स स्पर्धा में बुधवार को कांस्य जीता था। यह भारत का इस खेल में इन एशियाई खेलों में पहला पदक था।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं