विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2014

एशियाई खेल : घोषाल ने रजत जीतकर इतिहास रचा, बिंद्रा और वुशु खिलाड़ियों को कांस्य

एशियाई खेल : घोषाल ने रजत जीतकर इतिहास रचा, बिंद्रा और वुशु खिलाड़ियों को कांस्य
इंचियोन (दक्षिण कोरिया):

स्टार निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने आज दो कांस्य पदक जीतकर अपने पेशेवर करियर को अलविदा कह दिया, जबकि स्क्वॉश खिलाड़ी सौरव घोषाल को रजत से ही संतोष करना पड़ा, जिससे भारत 17वें एशियाई खेलों के चौथे दिन आज यहां अपना 13वां स्थान बरकरार रखने में सफल रहा।

बिंद्रा जहां पुरुषों की दस मीटर एयर राइफल में व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा का कांस्य पदक जीतने में सफल रहे, वहीं घोषाल बेहद करीब पहुंचने के बावजूद स्वर्ण पदक से चूक गए।

इसके अलावा भारत ने वुशु में भी दो कांस्य पदक जीते। नरेंद्र ग्रेवाल और यमनाम सनातोई देवी सेमीफाइनल में अपना कमाल नहीं दिखा पाये, लेकिन वे कांस्य पदक हासिल करने में सफल रहे।

भारत पदक तालिका में एक स्वर्ण, एक रजत और नौ कांस्य के साथ 13वें स्थान पर बना हुआ है। चीन 81 पदक (40 स्वर्ण, 21 रजत और 20 कांस्य) लेकर शीर्ष पर है। वहीं दक्षिण कोरिया 58 (18 स्वर्ण, 19 रजत और 21 कांस्य) पदक के साथ दूसरे और जापान 60 (16 स्वर्ण, 22 रजत और 22 कांस्य) पदक लेकर तीसरे स्थान पर है।

उधर बिंद्रा ने एशियाई खेलों में व्यक्तिगत स्पर्धा का पदक नहीं जीत पाने का मलाल आज दूर कर दिया। उन्होंने दस मीटर एयर राइफल में व्यक्तिगत के अलावा संजीव राजपूत और रवि कुमार के साथ टीम वर्ग का भी कांस्य पदक जीता। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता बिंद्रा ने छठे और 12वें शॉट पर 9.9 और 9.6 के अलावा अच्छा स्कोर बनाया। आखिरी दो शॉट पर उन्होंने 10.6 और 10.7 का स्कोर किया, लेकिन उन्हें कांसे से ही संतोष करना पड़ा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
एशियाई खेल, एशियाई खेल 2014, सौरव घोषाल, अभिनव बिंद्रा, स्क्वॉश, Asian Games, Saurav Ghosal, Abhinav Bindra, Squash, Wushu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com