विज्ञापन
This Article is From Jul 09, 2017

भारतीय धाविका अर्चना अधव ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

भारत की अर्चना अधव ने यहां जारी एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंतिम दिन रविवार को महिलाओं की 800 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

भारतीय धाविका अर्चना अधव ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
अर्चना अधव ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंतिम दिन कमाल किया... (प्रतीकात्मक फोटो)
  • अर्चना यादव ने श्रीलंकाई धाविका को मामूली अंतर से पछाड़ा
  • उन्होंने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर लिया है
  • सीनियर प्रतियोगिता में उनका यह पहला अंतरराष्ट्रीय पदक है
भुवनेश्वर: भारत की अर्चना अधव ने यहां जारी एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंतिम दिन रविवार को महिलाओं की 800 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया. आधव ने काफी कम अंतर से श्रीलंका की धाविका को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया.

जीत के बाद अधव ने कहा, "यह सीनियर प्रतियोगिता में मेरा पहला अंतरराष्ट्रीय पदक है. मैं बहुत खुश हूं. मैं ईश्वर, मेरे कोच और मां को धन्यवाद देती हूं. "

इस जीत के साथ अधव ने अगले महीने लंदन में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर लिया है.

उन्होंने कहा, "मैं विश्व चैंपियनशिप, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी में जुटी हूं. मैं और पदक जीतना चाहती हूं."

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asian Athletics Championship, 800 M Race, Archana Adhav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com