विज्ञापन

पथिरागे नंबर-2, नीरज चोपड़ा टॉप-4 में, इस सदी में सबसे दूर थ्रो करने वाले टॉप-10 एशियाई स्टार

टोक्यो में नीरज चोपड़ा का गोल्ड जीतना एशिया में जेवलिन के लिए एक नया अध्याय रहा. इसके बाद अरशद नदीम और रुमेश पथिरागे ने सनसनी मचाई.

पथिरागे नंबर-2, नीरज चोपड़ा टॉप-4 में, इस सदी में सबसे दूर थ्रो करने वाले टॉप-10 एशियाई स्टार
इस सदी में एशियाई स्टार के सबसे बेस्ट थ्रो का रिकॉर्ड फिलहाल अरशद नदीम के नाम है

टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा का गोल्ड जीतना ना सिर्फ भारत में बल्कि एशिया में जेवलिन के लिए एक निर्णायक मोड़ साबित हुआ. नीरज से पहले तक भाला फेंक में एशिया में टॉप एथलीट या तो चीनी ताइपे (ताइवान) के थे या चीन के. लेकिन अब रेस में पाकिस्तान के अरशद नदीम भी हैं और श्रीलंका के रुमेश पथिरागे भी. इसके अलावा भारत से रोहित यादव, सचिन यादव और यशवीर भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. 

नीरज के गोल्डन थ्रो ने कितना अंतर पैदा किया है, उसको इससे समझ सकते हैं कि चीनी ताइपे के चाओ-त्सुन चेंग 2017 में ताइवान में एक इवेंट के बाद अपने 91.36 मीटर के थ्रो के साथ एशिया में सबसे दूर भाला फेंकने वाले जेवलिन स्टार थे.लेकिन यह रिकॉर्ड अब अरशद नदीम के नाम है.पेरिस ओलंपिक में उन्होंने 92.97 का थ्रो करके इतिहास रच दिया था. अगर इस सदी की बात करें तो फिलहाल एशिया में सबसे अधिक दूर भाला फेंकने वाले एथलीटों के बेस्ट प्रदर्शन में टॉप-10 की लिस्ट में छह थ्रो नीरज के गोल्ड के बाद आए हैं.

इस सदी में एशियाई स्टार के सबसे बेस्ट थ्रो

1 जनवरी 2000 के बाद से एशिया में सबसे दूर भाला फेंकने का रिकॉर्ड फिलहाल पाकिस्तान के अरशद नदीम के नाम है. उन्होंने पेरिस ओलंपिक में 92.97 का थ्रो किया था. अरशद का यह थ्रो किसी एशियाई एथलीट का पहला 92m+ थ्रो था. इस थ्रो के दम पर वह ओलंपिक चैंपियन बने थे. 

इसके बाद लिस्ट में दूसरे स्थान पर श्रीलंकाई स्टार रुमेश थरंगा पथिरागे हैं. पथिरागे ने इस साल रोम डायमंड लीग में 92.62 का थ्रो किया था. वह 90 मीटर के आंकड़े को पार करने वाले चौथे एशियाई स्टार बने थे.

जबकि इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर चीनी ताइपे के चाओ-त्सुन चेंग हैं. उन्होंने 2017 में अपने ऐतिहासिक थ्रो के जरिए इतिहास रच दिया था.वह एशिया में 90 मीटर के आंकड़े को पार करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे. 

वहीं नीरज चोपड़ा इस सूची में चौथे स्थान पर हैं. उन्होंने दोहा लीग में 90.23 का थ्रो किया था. नीरज ने पहली बार 90m के आंकड़े को पार किया था. 

जबकि टॉप-5 में आखिरी स्थान  झाओ किंगगैंग हैं. उन्होंने 2014 में कोरिया में 89.15 मीटर का थ्रो किया था. 

तेजी से उभरते स्टार रोहित यादव इस लिस्ट में छठे स्थान पर हैं. उन्होंने इस साल  भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 87.68m दूर भाला फेंककर इतिहास रच दिया था.

सातवें स्थान पर भी भारतीय स्टार ही हैं. किशोर जेना ने 2023 में एशियाई खेलों में 87.54 मीटर का थ्रो किया था.

इसके बाद आठवें और नौंवे स्थान पर जापान के खिलाड़ियों का कब्जा है. युता साकियामा 87.16 मीटर दूर भाला फेंकर आठवें स्थान पर हैं जबकि रयोहेई अराई 86.83 मीटर के थ्रो के साथ नौंवे स्थान पर हैं. 

वहीं आखिरी स्थान पर चीनी ताइपे के शी फेंग हुआंग हैं, जिन्होंने 2017 में 86.64 थ्रो किया था.

यह भी पढ़ें: 'मैं तो 5 साल से ये दिन आते देख रहा था', हार पर हार, बेबस पाकिस्तान, अब अकरम-अफरीदी भी हुए नाराज!

यह भी पढ़ें: मनु भाकर नंबर-4 पर, लेकिन नंबर-1 कौन? 25 मीटर पिस्टल की वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप-10 महिला निशानेबाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News, Neeraj Chopra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com