विज्ञापन
This Article is From Jul 09, 2015

कोपा अमेरिका में हार के बावजूद फ़ीफ़ा रैंकिंग में अर्जेंटीना पहुंचा टॉप पर

कोपा अमेरिका में हार के बावजूद फ़ीफ़ा रैंकिंग में अर्जेंटीना पहुंचा टॉप पर
कोपा अमेरिका के दौरान अर्जेंटीना की टीम (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: पिछले ही हफ़्ते कोपा अमेरिका के फ़ाइनल में हार के बाद अर्जेंटीनी फ़ुटबॉल फ़ैन्स के लिए थोड़ी राहत की ख़बर आई है। लैटिन अमेरिकी अर्जेंटीना की टीम पिछले सात साल में पहली बार फ़ीफ़ा रैंकिंग में पहले नंबर पर पहुंच गई है।

सैंटिआगो में चिली के हाथों फ़ाइनल में हारने के बावजूद अर्जेंटीना को दो पायदान का फ़ायदा हुआ है और यह टीम तीसरे से पहले नंबर पर पहुंच गई है, जबकि 99 साल के बाद पहली बार कोपा अमेरिका का ख़िताब जीतने वाली चिली की टीम को 8 पायदान का फ़ायदा हुआ है और वह 19वें से 11वें नंबर पर पहुंच गई है।

अर्जेंटीनी फ़ुटबॉल मैनेजर गेरार्डो डैनिएल 'टाटा' मार्टिनो की टीम 2014 के वर्ल्ड कप फ़ुटबॉल फ़ाइनल में जर्मनी के हाथों 0-1 से हार गई थी, लेकिन अर्जेंटीना ने जर्मनी को एक स्थान नीचे ख़िसकने पर मजबूर कर दिया। वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी की टीम दूसरे नंबर पर पहुंच गई है, जबकि बेल्जियम की टीम दूसरे से तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। वेल्स को सबसे ज़्यादा 12 रैंक का फ़ायदा हुआ है और दसवें नंबर पर पहुंचकर इस टीम ने अपनी बेहतरीन रैंकिंग हासिल कर ली है।

भारतीय फ़ुटबॉल टीम को 15 पायदान का नुकसान हुआ है। भारतीय टीम 141 से 156वें नंबर पर पहुंच गई है।

गुरुवार को आई फ़ीफ़ा रैंकिंग में कुछ अहम टीमें: (जून 2015 की रैंकिंग ब्रैकेट में दर्ज है )

ताज़ा रैंकिंग- टीम- (पुरानी रैंकिंग)
1. अर्जेंटीना (3)
2. जर्मनी (1)
3. बेल्जियम (2)
4. कोलंबिया (4)
5. हॉलैंड (6)
6. ब्राज़ील (5)
7. पुर्तगाल (7)
8. रूमानिया (12)
9. इंग्लैंड (15)
10. वेल्स (22)
11. चिली (19)
156. भारत (141)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
फुटबॉल, कोपा अमेरिका, अर्जेंटीना, फीफा रैंकिंग, भारतीय फुटबॉल रैंकिंग, Football, Copa America 2015, Argentina, FIFA Ranking, Indian Football Ranking, Copa America Cup
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com