अनुराग ठाकुर को एचपीओए की सालाना आम बैठक में अध्यक्ष चुना गया...
धर्मशाला:
उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष पद से बर्खास्त हुए अनुराग ठाकुर को शनिवार को सर्वसम्मति से चार साल के कार्यकाल के लिए हिमाचल प्रदेश ओलिंपिक संघ (एचपीओए) का अध्यक्ष चुना गया. ठाकुर को एचपीओए की सालाना आम बैठक में अध्यक्ष चुना गया.
चुनाव के लिए निर्वाण मुखर्जी भारतीय ओलिंपिक संघ के पर्यवेक्षक थे. अन्य पर्यवेक्षकों में हॉकी कोच एनपी गुलेरिया और हिमाचल प्रदेश राजकीय खेल परिषद के
पर्यवेक्षक रतन लाल ठाकुर शामिल रहे. चुनाव के लिए सूरत सिंह ठाकुर को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया था.
चुनाव में वीरेंद्र कंवर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जबकि राजेश भंडारी को महासचिव चुना गया. भंडारी भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के उपाध्यक्ष भी हैं.
राज्य ओलिंपिक संघ की विज्ञप्ति के अनुसार, एचपीओए ने शिमला में हिमाचल ओलिंपिक भवन बनाने और राष्ट्रीय खेलों की तर्ज पर हमीरपुर में 26 से 26 जून तक
राज्य ओलिंपिक महोत्सव के आयोजन का फैसला किया गया है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
अनुराग ठाकुर, हिमाचल प्रदेश ओलिंपिक संघ, एचपीओए, Anurag Thakur, Himachal Pradesh Olympic Association, HPOA