विज्ञापन
This Article is From Oct 16, 2016

ब्रिटेन के एंडी मरे ने स्पेन के रॉबर्ट बॉटिस्टा अगुट को हराकर शंघाई मास्टर्स का ख़िताब जीता

ब्रिटेन के एंडी मरे ने स्पेन के रॉबर्ट बॉटिस्टा अगुट को हराकर शंघाई मास्टर्स का ख़िताब जीता
एंडी मरे के करियर का यह 41वां खिताब है
नई दिल्‍ली: ब्रिटेन के एंडी मरे ने शंघाई मास्टर्स का ख़िताब जीत लिया है. मरे ने फ़ाइनल मुक़ाबले में स्पेन के 19वीं रैंकिंग के खिलाड़ी रॉबर्ट बॉटिस्टा अगुट को सीधे सेटों में 7-6(7-1), 6-1 से हराया. तीसरी बार शंघाई मास्टर्स जीतने के बाद मर्रे के खाते में 1000 प्वाइंट्स आए हैं.

शंघाई मास्टर्स जीतने के बाद रैंकिंग में मर्रे वर्ल्ड नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के क़रीब आ गए हैं. अब दोनों खिलाड़ियों की रैंकिंग में 915 अंक का फ़ासला है, मुमकिन है कि साल के अंत में मरे नंबर एक खिलाड़ी बन जाए. इस साल मरे की ये छठी ख़िताबी जीत है.

इससे पहले मरे ने इटालियन ओपन, क्वीन्स क्लब, विंबलडन, ओलिंपिक गोल्ड और चाइना ओपन जीत चुके हैं. सेमीफ़ाइनल में जोकोविच को मात देने वाले अगुट को मरे ने 96 मिनट तक चले मैच में हराया. इसी के साथ मरे लगातार 10 मैच जीत चुके हैं. पिछले हफ़्ते चाइना ओपन में से मरे की जीत का सिलसिला जारी है.

शंघाई मास्टर्स में मिली जीत 29 साल के मरे के लिए कई मायनों में ख़ास है. ये मरे के करियर का 41वां ख़िताब भी है. जीत के बाद मरे ने कहा, 'पिछले कुछ महीनों मैंने कई मैच जीते हैं और मेरी खेल में सुधार ही हुआ है. मैं आगे बढ़ रहा हूं और गेंद की दिशा पहले से बेहतर तरीके से बदल रहा हूं. इस साल मेरा लक्ष्य नंबर एक रैंकिंग हासिल करना नहीं है लेकिन अगले साल हो सकता है - 900 अंक ज़्यादा बोझ नहीं है.' हालांकि मरे मानते हैं कि जोकोविच से उन्हें टक्कर मिल सकती है. 'जोकोविच भी मैच जीतेंगे, वो दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ी हैं.'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
एंडी मरे, शंघाई मास्टर्स, नोवाक जोकोविच, टेनिस, Andy Murray, Novak Djokovic, Tennis, Shanghai Masters
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com