विज्ञापन
This Article is From May 08, 2017

ब्राजील ओपन : अमलराज का खिताब जीतने का सपना टूटा, फाइनल में हारे

भारत के टेबल टेनिस खिलाड़ी एंथोनी अमलराज ब्राजील ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में हार गए हैं.

ब्राजील ओपन : अमलराज का खिताब जीतने का सपना टूटा, फाइनल में हारे
प्रतीकात्‍मक फोटो
  • फाइनल में ब्राजील के काल्ड्रामो हुगो ने पराजित किया
  • हार के बाद अमलराज बोले-अपनी ओर से सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन दिया
  • अमलराज ने सौम्‍यजीत के साथ डबल्‍स खिताब जीता
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रियो डी जनेरियो: भारत के टेबल टेनिस खिलाड़ी एंथोनी अमलराज ब्राजील ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में हार गए हैं. उन्हें फाइनल मुकाबले में ब्राजील के काल्ड्रामो हुगो ने 1-4 (12-14, 11-9, 7-11, 7-11, 5-11) से हराकर खिताब जीती. इससे पहले, चिली ओपन के फाइनल में अमलराज को हमवतन खिलाड़ी सौम्यजीत घोष ने मात दी थी, लेकिन वह घोष के साथ इस टूर्नामेंट के पुरुष युगल वर्ग का खिताब जीतने में सफल रहे.

ब्राजील ओपन में आठवें वरीय अमलराज को पहले गेम में हुगो ने 12-14 से हराया. इसके बाद दूसरे गेम में अच्छा प्रदर्शन कर अमलराज ने 11-9 से जीत हासिल की लेकिन इसके बाद वह लय हासिल नहीं कर पाए और लगातार तीन गेम हार गए. अमलराज को भले ही दोनों टूर्नामेंटों के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इन प्रतियोगिताओं का अनुभव उनके लिए किसी जीत से कम नहीं है. चिली ओपन में उन्होंने तीसरे वरीय और ब्राजील ओपन में आठवें वरीय रहते हुए अपनी प्रतिस्पर्धाओं की शुरुआत की थी.

अमलराज ने कहा, "ब्राजील ओपन शानदार रहा. फाइनल मैच मेरे लिए बहुत मुश्किल था और सेमीफाइनल भी. हुगो शनदार फॉर्म में थे और उनके खिलाफ प्रतिस्पर्धा आसान नहीं थी, लेकिन मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया."

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com