विज्ञापन
This Article is From Aug 04, 2016

पगड़ीधारी सिखों को इंटरनेशनल बास्‍केटबॉल मैचों में खेलने की इजाजत मिले : अमेरिकी सांसद

पगड़ीधारी सिखों को इंटरनेशनल बास्‍केटबॉल मैचों में खेलने की इजाजत मिले : अमेरिकी सांसद
प्रतीकात्‍मक फोटो
  • अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल महासंघ से की नीति में बदलाव की अपील
  • अभी सिख खिलाड़ि‍यों को आस्‍था के प्रतीक पगड़ी इत्‍यादि उतारनी होती है
  • फिबा ने कहा था, रियो ओलिंपिक के बाद नीति की समीक्षा करेंगे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वाशिंगटन: भारतीय मूल के अमेरिकी कांग्रेस सदस्यों समेत अमेरिका के शीर्ष सांसदों ने अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल महासंघ से अपील की है कि अपनी नीति में बदलाव करके पगड़ीधारी सिख खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति दी जाए। डेमोक्रेटिक कांग्रेस सदस्य जो क्राउले और भारतीय अमेरिकी कांग्रेस सदस्य अमी बेरा ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर इंटरनेशनल बास्‍केटबॉल फेडरशन (फिबा) को पत्र लिखा है।

इस पत्र में कहा गया है कि वे उस नीति में बदलाव का समर्थन करते हैं जिसके तहत सिख और अन्य खिलाड़ियों को अपनी आस्था के प्रतीक मसलन पगड़ी वगैरह अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतारने होते हैं। यह पत्र इंटरनेशनल बास्‍केटबॉल फेडरशन के प्रमुख होराशियो मुरातोरी को लिखा गया है और इसमें कहा गया है कि प्रतिबंध जारी करना सही नहीं है।

गौरतलब है कि दो साल पहले फिबा ने कहा था कि वह रियो ओलंपिक के बाद अपनी नीति की समीक्षा करके फैसला लेगा कि सिख बास्केटबाल खिलाड़ी फिबा के मैचों में भाग ले सकते हैं या नहीं।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अमेरिकी कांग्रेस, शीर्ष सांसदों, अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल महासंघ, पगड़ीधारी सिख, खेलने की इजाजत, American Congress, Top Lawmakers, International Basketball Federation, Turbaned Sikh, Allows Them To Participate
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com