विज्ञापन
This Article is From Mar 16, 2018

ऑल इंग्‍लैंड बैडमिंटन: भारत के एचएस प्रणय जीत के साथ क्‍वार्टर फाइनल में पहुंचे, किदांबी श्रीकांत हारे...

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1000,000 डॉलर इनामी राशि वाली आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है.

ऑल इंग्‍लैंड बैडमिंटन: भारत के एचएस प्रणय जीत के साथ क्‍वार्टर फाइनल में पहुंचे, किदांबी श्रीकांत हारे...
प्रणय ने इंडोनेशिया के टामी सुगियार्तो को 21-10 21-19 से पराजित किया (फाइल फोटो)
  • प्रणय ने सुगियार्तो को 21-10 21-19 से हराया
  • श्रीलंका को चीन के युजियांग के हाथों मिली हार
  • साइना और प्रणीत भी टूर्नामेंट से हो चुके हैं बाहर
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बर्मिंघम: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1000,000 डॉलर इनामी राशि वाली ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है जबकि एक अन्‍य भारतीय खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत चीन के हुआंग युजियांग से हारकर बाहर हो गए. गैर वरीयता प्राप्‍त प्रणय पैर में छालों से उबरने के बाद टूर्नामेंट में वापसी कर रहे हैं,.उन्होंने दुनिया के पूर्व नंबर तीन और 2014 विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदकधारी इंडोनेशिया के टामी सुगियार्तो को प्री क्वार्टरफाइनल में 21-10 21-19 से पराजित किया.

यह भी पढ़ें: भारत की पीवी सिंधु ने किया क्वार्टरफाइनल में प्रवेश

दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत ने युजियांग को हराकर 2016 सैयद मोदी ग्रांप्री गोल्ड खिताब जीता था लेकिन वह इस गैर वरीय चीनी खिलाड़ी के खिलाफ 52 मिनट तक चले मुकाबले में 11-21 21-15,  20-22 से हार गए.श्रीकांत ने मैच के बाद कहा, ‘मैंने अच्छी शुरुआत नहीं की लेकिन दोनों गेम में मैंने अच्छी वापसी की. तीसरे गेम में मैं आसान अंकों से चूक गया.’प्रणय इस साल के शुरू में कुछ टूर्नामेंट नहीं खेल सके थे जिससे वह रैंकिंग में 16वें स्थान पर खिसक गए. अब क्‍वार्टर फाइनल में उनका सामना युजियांग से होगा.

यह भी पढ़ें: पहले ही दौर में हारकर बाहर हुए बी. साईं प्रणीत

युगल वर्ग में भारत की सत्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी एक घंटे तीन मिनट तक चले मुकाबले में माथियास बो और कार्स्टन मोगेनसन की दूसरी वरीय दानिश जोड़ी से 21-16 16-21 23-21 से परास्त हो गई. प्रणय जेरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी चीन की वांग यिलयू और हुआंग डोंगपिंग की दूसरी वरीय जोड़ी के खिलाफ चुनौती नहीं पेश कर सकी और महज 24 मिनट में 6-21 10-21 से हार गई.

वीडियो: वर्ल्‍ड चैंपियनशिप में मेडल जीतकर लौटीं सिंधु
ओलिंपिक रजत पदकधारी पीवी सिंधु जापान की सातवीं वरीय नोजोमी ओकुहारा से भिड़ेंगी. विश्व चैम्पियनिशप के फाइनल में भी दोनों आमने-सामने थीं जो इतिहास के सबसे लंबे मुकाबले (110 मिनट) में शामिल हो गया.  (इनपुट: एजेंसी)

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com