विज्ञापन
This Article is From Oct 15, 2016

बैडमिंटन : डच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे गत चैम्पियन अजय जयराम

बैडमिंटन : डच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे गत चैम्पियन अजय जयराम
अजय जयराम ने डच ओपन के सेमीफाइनल में बनाई जगह.
अल्मेयर (नीदरलैंड): गत चैम्पियन अजय जयराम ने डच ओपन में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए यहां इस 55000 डॉलर इनामी बैडमिंटन ग्रां प्री प्रतियोगिता के पुरूष एकल सेमीफाइनल में जगह बनाई.

करियर में तीन बार यहां चैम्पियन बने शीर्ष वरीय जयराम ने ब्राजील के आठवें वरीय यगोर कोएल्हो डि ओलिवियेरा को 32 मिनट में 21-15 21-18 से हराया. यह 29 वर्षीय भारतीय अगले दौर में डेनमार्क के पांचवें वरीय एंडर्स एंटोसेन से भिड़ेगा.

प्रणव जैरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी की भारतीय जोड़ी ने भी कल रात मिश्रित युगल सेमीफाइनल में प्रवेश किया.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बैडमिंटन, डच ओपन, ग्रां प्री, अजय जयराम, Badminton, Dutch Open, Grand Prix, Ajay Jairam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com