श्रीलंका को शिकस्त देने वाले पाक के कप्तान अफरीदी ने दूसरी टीमों को सावधान करते हुए कहा कि उनकी टीम हर मैच के साथ मजबूत होकर उभर रही है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलंबो:
श्रीलंका को एक रोमांचकारी मैच में 11 रन से शिकस्त देने वाली पाकिस्तान टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी ने दूसरी टीमों को सावधान करते हुए कहा है कि पाकिस्तान की टीम प्रत्येक मैच के साथ मजबूत होकर उभर रही है। विश्व कप के ग्रुप-ए के मैच में 277 रनों के लक्ष्य के सामने श्रीलंका को 266-9 पर समेट कर जीत हासिल करने वाली टीम पाकिस्तान के कप्तान ने कहा, यह हमारे लिए बहुत बड़ी विजय है। इस मैच में मिस्बाह-उल-हक और यूनुस खान ने काफी परिपक्व पारी का प्रदर्शन किया। अफरीदी ने कहा, हमारी यह जीत दूसरी टीमों के लिए एक संदेश के समान है। उधर, श्रीलंका के कप्तान कुमार संगकारा ने हार का ठीकरा बल्लेबाजों पर फोड़ते हुए कहा कि लगातार तीन विकेटों के गिर जाने के कारण उनकी टीम बैकफुट पर आ गई। उन्होंने कहा, रनों का पीछा करना ज्यादा कठिन नहीं था। लेकिन विकेट खोने के कारण यह कठिन हो गया।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
क्रिकेट, विश्व कप, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफरीदी