शूटर अभिनव बिंद्रा की फाइल फोटो
नई दिल्ली:
बीजिंग ओलिंपिक के स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिन्द्रा ने रियो ओलिंपिक्स का टिकट हासिल कर लिया है। म्यूनिख़ वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में बिन्द्रा छठे नंबर पर रहे। उन्हें पोडियम पर जगह तो नहीं मिली लेकिन रियो का टिकट हासिल करने में ज़रूर कामयाब रहे।
जीतू राय, गगन नारंग और अपूर्वी चंदेला के अलावा वो चौथे भारतीय निशानेबाज़ हैं जिन्हें क़रीब सवा साल बाद होने वाले रियो ओलिंपिक्स का टिकट हासिल हो गया है।
म्यूनिख़ वर्ल्ड कप में 10 मीटर एयर राइफ़ल प्रतियोगिता के क्वालिफ़ाइंग राउंड में बिन्द्रा ने 627.5 का स्कोर कर सातवें नंबर पर क्वालिफ़ाई किया। जबकि फ़ाइनल में 122.4 के स्कोर के साथ वो छठे नंबर पर रहे।
26 मई से 2 जून तक चलने वाले म्यूनिख़ वर्ल्ड कप में और कई भारतीय खिलाड़ियों के रियो ओलिंपिक्स के लिए क्वालिफ़ाई करने की उम्मीद जताई जा रही है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
शूटर अभिनव बिंद्रा, रियो ओलिंपिक्स, स्वर्ण पदक विजेता, रियो का टिकट, Abhinav Bindra, Rio Olympics, Indian Shooter, 10m Air Rifle, Olympic Gold Medallist