विज्ञापन
This Article is From Feb 06, 2011

आईसीसी प्रतिबंध के खिलाफ अपील करेंगे आमिर

पाक क्रिकेटर आमिर आईसीसी द्वारा लगाए गए पांच वर्ष के बैन के खिलाफ स्विट्जरलैंड में खेलों की अंतरराष्ट्रीय अदालत में अपील करने की तैयारी में हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कराची: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की भ्रष्टाचार रोधी पंचाट द्वारा स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों पर लगाए गए पांच वर्ष के प्रतिबंध के खिलाफ स्विट्जरलैंड में खेलों की अंतरराष्ट्रीय अदालत में अपील करने की तैयारी में हैं। आमिर ने शनिवार रात दोहा से कहा, यह उन आरोपों के लिए काफी कठोर फैसला है, जिसमें मैंने जानबूझकर दो नोबॉल फेंकी थी। मैं कभी भी इस तरह के कठोर फैसले की उम्मीद नहीं कर रहा था। मैं हैरान हूं, लेकिन मैं अपने वकील से सलाह लेने जा रहा हूं और अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में इस प्रतिबंध के खिलाफ अपील करूंगा। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि यह मेरी जिंदगी का सबसे खराब दिन है और मैं निराश हूं, क्योंकि मेरी वजह से पाकिस्तान को भी शर्मसार होना पड़ रहा है, इसलिए मैं इस प्रतिबंध के खिलाफ अपील करूंगा। आमिर ने कहा कि वह प्रतिबंध की घोषणा के बाद अपने परिवार सें संपर्क में है और परिवार उनके साथ है। उन्होंने कहा, मैं अपनी भावनाओं को शब्दों में बयान नहीं कर सकता लेकिन यह मेरे लिए हैरान करने वाला फैसला है। मैं अपने देशवासियों को यह कहना चाहता हूं कि मुझ पर विश्वास रखो और मेरा समर्थन करें।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
क्रिकेट, आईसीसी, मोहम्मद आमिर
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com