प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली:
'हम तीरंदाजी की लीग शुरू करने की योजना बना चुके हैं। हमारी लीग आर्चरी नहीं वार्चरी (War-chery) कहलाएगी।' भारतीय तीरंदाजी संघ और साउथ एशियन तीरंदाजी संघ के कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा उत्साह के साथ भारतीय तीरंदाजी
की लीग शुरू करने का ऐलान कर रहे हैं।
भारतीय तीरंदाजी संघ के सचिव अनिल कामनेनि कहते हैं कि इस खेल की नई लीग को लेकर काम शुरू हो चुका है। वह ये भी बताते हैं कि इसे शुरू करने के लिए प्रोफ़ेशनल्स और कॉरपोरेट सेक्टर की मदद ली जा रही है। उनका मानना है कि ये खेल टीवी पर दर्शकों को बहुत पसंद आएगा। सचदेवा कहते हैं, 'इसमें बॉलीवुड के स्टार्स के साथ बड़े कॉरपोरेट हाउसेज़ को बड़े स्तर पर जोड़ने की भी योजना है। बड़े प्रायोजकों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है।'
कई जानकार ये भी कहते हैं कि क्रिकेट, कबड्डी और बैडमिंटन जैसे खेलों से अलग इस खेल में वन ऑन-वन डूअल का स्कोप कम है। लेकिन तीरंदाज़ी के अधिकारी कहते हैं कि खेल के इस पहलू का भी ख्याल रखा जा रहा है, ताकि आखिरी वक्त तक रोमांच कम न हो। अधिकारी इस खेल को लीग में और आकर्षक तरीके से खेलप्रेमियों के सामने पेश करने की योजना बना रहे हैं। इन सबके बावजूद इस लीग की तारीख़ को लेकर फ़िलहाल अटकलें ही लगाई जा सकती हैं।
इस बीच शिलांग में चल रहे 12वें सैग खेलों (दक्षिण एशियाई गेम्स, SAG) में भारतीय तीरंदाजों ने सबसे ज़्यादा 10 स्वर्ण पदक (10 में से 10) जीतकर अधिकारियों के हौसले और बुलंद कर दिए हैं। इन खेलों में पद्मश्री ओलिंपियन दीपिका और ओलिंपियन तरुणदीप राय ने तीन-तीन स्वर्ण पदक जीते।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं