विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2018

तमिलनाडु में दंपति ने मानसिक रूप से कमजोर बेटी को जहर देकर मार डाला  

तमिलनाडु में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां हाइकुलम के निकट एक दंपति ने अपनी नौ साल की मानसिक रोगी बेटी को खाने में कथित तौर पर जहर देकर मार डाला.

तमिलनाडु में दंपति ने मानसिक रूप से कमजोर बेटी को जहर देकर मार डाला  
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
श्रीवल्लीपुथुर (तमिलनाडु): तमिलनाडु में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां हाइकुलम के निकट एक दंपति ने अपनी नौ साल की मानसिक रोगी बेटी को खाने में कथित तौर पर जहर देकर मार डाला. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. बच्ची खाना खाने के बाद बेहोश हो गयी. इसके बाद पेशे से इंजीनियर दंपति ने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी. पड़ोसियों की सहायता से चार अक्टूबर को दंपति बच्ची को लेकर अस्पताल गए. पुलिस ने बताया कि डॉक्टरों ने बच्ची को प्राथमिक चिकित्सा मुहैया कराने के बाद एक सरकारी अस्पताल भेज दिया, जहां उसकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि बच्ची को अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद ही उसकी मां वहां से चली गई थी. पुलिस ने बताया कि जांच के आधार पर बच्ची के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि महिला की तलाश जारी है. 

दिल्‍ली : मां ने 7 महीने की बेटी को मनहूस समझ उसकी हत्या की

आपको बता दें कि पिछले महीने दिल्ली में भी ऐसी ही एक घटना सामने आई थी. दिल्ली पुलिस ने 27 साल की अदीबा को गिरफ्तार किया था, आरोप है कि उसने 7 महीने की बेटी को मनहूस समझकर उसकी हत्या कर दी. दक्षिणी पूर्वी दिल्ली के डीसीपी चिन्मय बिस्वाल के मुताबिक 20 अगस्त को दिल्ली के मूलचंद अस्पताल से जानकारी मिली कि एक महिला एक 7 महीने की बच्ची को मृत लेकर आई है. पुलिस जब अस्पताल पहुंची तो बच्ची की मां ने बताया कि उसकी मौत पानी की बाल्टी में डूबने से हुई है. पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि बच्ची की हत्या गला घोंटकर हुई है. उसके शरीर के अंदर पानी नहीं मिला. (इनपुट- भाषा से भी) 

आंध्र प्रदेश : बेटी कर रही थी फोन पर लड़के से बात, गुस्साए पिता ने कर दिया कत्ल
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com