विज्ञापन

Fire in Bus: हैदराबाद में धूं-धूंकर जल गई AC बस, 18 यात्रियों ने बचाई जान

Hyderabad Bus Fire: हैदराबाद में शुक्रवार रात को एक प्राइवेट AC स्लीपर बस में भीषण आग लग गई. इस दौरान 18 यात्री बाल-बाल बच गए.

Fire in Bus: हैदराबाद में धूं-धूंकर जल गई AC बस, 18 यात्रियों ने बचाई जान
पद्मावती प्लाजा बस स्टॉप के पास जलती बस.

Passenger Bus Fire in Hyderabad: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक निजी बस में भीषण आग लग गई. गनीमत रही उसमें सवार सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए, वरना कोई भी अनहोनी घट सकती थी. आग इतनी भीषण थी कि बस पूरी तरह जलकर राख हो गई. 

दरअसल, हैदराबाद के साइबराबाद में स्थित पद्मावती प्लाजा बस स्टॉप के पास श्री दुर्गा महेश्वरी ट्रैवल्स की एसी स्लीपर बस में आग लग गई थी.  बताया जा रहा है कि आग शुक्रवार रात करीब 10:45 बजे ड्राइवर के केबिन से लगना शुरू हुई थी. इस दौरान बस ड्राइवर और अन्य कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाई, जिसके चलते बस यात्रियों को बचाया.

Latest and Breaking News on NDTV

बस को चपेट में लेने से पहले यात्रियों को बचाया

ड्राइवर ने बस को तुरंत रोककर यात्रियों को घटना के बारे में बताया और आग की लपटें पूरी बस को चपेट में लेने से पहले सभी 18 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां भी पहुंच गईं और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि बस पूरी तरह से जल गई. इस दौरान आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं.

रोड पर ट्रैफिक जाम भी लग गया था और आसपास लोग मौजूद थे. किसी तरह आग बुझाई और यातायात को सुचारू कराया. अभी तक आग लगने की वजह नहीं पता चली है, जिसकी जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें- पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की हार्ड लैंडिंग, देर रात बंद करना पड़ा रनवे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com