विज्ञापन
This Article is From Mar 28, 2018

केरल में अर्धनग्न ट्रांसजेंडर का वीडियो वायरल, पुलिसकर्मी निलंबित

उसपर सार्वजनिक स्थल पर हंगामा करने का आरोप लगाया गया था.

केरल में अर्धनग्न ट्रांसजेंडर का वीडियो वायरल, पुलिसकर्मी निलंबित
केरल पुलिस (फाइल फोटो)
अलापुझा: केरल के एक पुलिस थाने में एक अर्धनग्न ट्रांसजेंडर का कथित वीडियो क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो गया और इसके बाद एक महिला पुलिस कर्मी को निलंबित कर दिया गया. पुलिस22 मार्च को ट्रांसजेंडर को एक सार्वजनिक स्थल से हटाते हुए अलपुझा दक्षिण पुलिस थाने ले गयी थी. उसपर सार्वजनिक स्थल पर हंगामा करने का आरोप लगाया गया था.

ट्रांसजेंडर ने थाने में हंगामा खड़े करने के बाद कथित रूप से पुलिस अधिकारियों के सामने कपड़े उतारने शुरू कर दिए. एक महिला पुलिस अधिकारियों ने तब उसका वीडियो बना लिया.

किन वीडियो वायरल हो गया जिससे पुलिस को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा. जिला पुलिस प्रमुख एस सुरेंद्रन ने पीटीआई- भाषा से कहा कि मामले की जांच की जा रही है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com