विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2017

नोटबंदी : केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने की मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाने की मांग

पी विजयन ने सोमवार को अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा, "जो हो चुका है उसे बदला नहीं जा सकता है.'

नोटबंदी : केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने की मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाने की मांग
केरल के सीएम पी विजयन.
  • नोटबंदी से लोगों को हुई थी काफी दिक्कत
  • नोटबंदी को लेकर कई लोग हुए थे नाराज.
  • केरल के सीएम ने केंद्र से की नई मांग.
नई दिल्ली: केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने नोटबंदी की वजह से आम लोगों को हो रही कठिनाई पर विचार करने के लिए मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाने की मांग की है. पी विजयन ने सोमवार को अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा, "जो हो चुका है उसे बदला नहीं जा सकता है. केन्द्र सरकार ने राज्यों के साथ इतना नुकसानदेह कदम उठाने से पहले उनकी राय नहीं ली. लेकिन अब कम से कम प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को नोटबंदी से आम लोगों को हो रही मुश्किलों पर चर्चा करने के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वित्त मंत्रियों की आपात बैठक बुलानी चाहिये". 

यह भी पढ़ें : नीतीश कुमार ने एक बार फिर नोटबंदी को सराहा, कहा- काली कमाई करने वालों को इससे चोट पहुंचेगी

विजयन ने फेसबुक पर लिखा है कि नोटबंदी का सबसे बुरा असर गरीबों और समाज के सबसे कमज़ोर तबके पर पड़ा है. उन्होंने कहा है कि राजनीतिक मतभेदों को भुला कर आज एक एक्शन प्लान तैयार करने की ज़रूरत है जिससे छोटे किसानों, छोटे कारोबारियों और असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अर्थव्यवस्था में आयी मंदी के असर से बचाया जा सके.
VIDEO: नोटबंदी पर प्राइम टाइम इंट्रो

केरल के मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि बीजेपी-शासित राज्यों के साथ-साथ सभी राज्यों को आर्थिक मंदी झेलनी पड़ रही है. उन्होंने केन्द्र सरकार से गुज़ारिश की है कि राज्यों को हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए जल्दी मदद करे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kerala CM On Note Ban
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com