विज्ञापन

RCB vs SRH: IPL 2026 के पहले मैच में पॉकेटमारों ने बोला धावा, चिन्नास्वामी स्टेडियम से कई लोगों के मोबाइल चोरी

Mobile Stolen in RCB vs SRH Match: चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL मैच के दौरान मोबाइल चोरी की घटनाएं हुई हैं. कम से कम 30 फोन चोरी होने की रिपोर्ट है, जिनमें से ज्यादातर दूसरी पारी के दौरान हुए. पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

RCB vs SRH: IPL 2026 के पहले मैच में पॉकेटमारों ने बोला धावा, चिन्नास्वामी स्टेडियम से कई लोगों के मोबाइल चोरी

Mobile Stolen at Chinnaswami Stadium: इंडियन प्रीमियम लीग (IPL 2026) का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला गया था. बेंगलुरू के चिन्नास्नामी स्टेडियम में खेले गए मैच में आरसीबी ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. जीत दर्ज करने के बाद विराट कोहली का अनुष्का शर्मा के लिए फ्लाइंग किस चर्चा का विषय बन गया, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ. अब यह मैच और स्टेडियम एक बार फिर चर्चा में आ गया है, क्योंकि IPL ओपनर के दौरान मोबाइल फोन चोरी की घटनाओं में तेजी देखी गई. पुलिस को स्टेडियम के अंदर और आसपास भारी भीड़ के बीच कम से कम 30 फोन चोरी होने की रिपोर्ट मिली है.

पुलिस और मोबाइल खोने वालों के अनुसार, चोरी की ज्यादातर घटनाएं दूसरी पारी के दौरान हुईं. उस समय स्टेडियम के स्टैंड्स के अंदर भीड़भाड़ थी. कई फैंस ने बताया कि खाने-पीने की चीजें लेने जानिए के लिए भीड़ के बीच से गुजरते समय चोरी को अंजाम दिया गया. कुछ लोगों का कहना है कि मेट्रो स्टेशन और कब्बन पार्क के आसपास से भी मोबाइलों की चोरी हुई. पीड़ितों ने कब्बन पार्क थाने में शिकायतें दर्ज कराई हैं, जबकि कई पीड़ितों ने कर्नाटक पुलिस ऐप के जरिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है. हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट्स से चोरी की घटनाओं की संख्या ज्यादा लग रही है.

कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया- डीसीपी

DCP (सेंट्रल डिवीजन) अक्षय हकाय ने एनडीटीवी को बताया कि अब तक कम से कम 30 फोन चोरी होने की रिपोर्ट मिली है. मामले की जांच की जा रही है. कई लोगों से पूछताछ जारी है, जिनमें कुछ नाबालिग भी हैं. इनके रैकेट में शामिल होने का शक है. कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है. इसके साथ ही डीसीपी ने लोगों से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी बरतने की सलाह दी.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

मोबाइल चोरी की सूचना के बाद पुलिस अभी स्टेडियम के अंदर और बाहर लगे CCTV फ़ुटेज की जांच कर रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके. जांच अभी भी जारी है और अधिकारियों का मानना ​​है कि इन चोरियों के पीछे किसी संगठित गिरोह का हाथ हो सकता है.

कंटेट क्रिएटर ने 50-60 मोबाइल चोरी होने का किया दावा

एक कंटेंट क्रिएटर रितु तिवारी ने वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि अकेले P3 स्टैंड से ही 50 से 60 मोबाइल चोरी हुए हैं, जिनमें उनके पति का फोन भी शामिल है. उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर आईपीएल मैच देखने जा रहे हैं तो अपने मोबाइल का द्यान रखें. मेरे पति को पहली इनिंग्स के बाद पता चला कि उनका फोन गायब है. उस समय वे हमारे लिए पीने का पानी लेने गए थे. उसी समय, वहां और भी बहुत से लोग इसी बात की शिकायत कर रहे थे. फिर हम मदद के लिए स्टेडियम पुलिस के पास गए, लेकिन कोई मदद नहीं हुई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chinnaswami Stadium Bengaluru, Mobile Stolen In IPL Match, RCB Vs SRH 2026, IPL 2026, Bengaluru Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com