विज्ञापन
This Article is From Mar 27, 2018

बीड़ी उद्योग के मजदूरों को दूसरे काम में नियोजित के लिए केरल सरकार ने जारी की मदद

केरल के श्रम मंत्री टी. पी. रामकृष्णनन और मजदूर यूनियन के नेताओं के बीच बातचीत के बाद नए कार्यक्रम तय किए गए हैं.  

बीड़ी उद्योग के मजदूरों को दूसरे काम में नियोजित के लिए केरल सरकार ने जारी की मदद
फाइल फोटो
नई दिल्ली: केरल सरकार ने  राज्य में बीड़ी उद्योग के मजदूरों को दूसरे काम में नियोजित करने के मकसद से उनकी मदद के लिए 20 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की. प्रदेश में करीब 80,000 बीड़ी मजदूरों की देखभाल करने वाले केरल बीड़ी व सिगरेट श्रमिक कल्याण निधि बोर्ड को 20 करोड़ रुपये की राशि दी गई है, जिससे बोर्ड मजदूरों को मुर्गीपालन उद्योग, सिलाई केंद्र, मोबाइल रिचार्ज सेंटर, फैंसी शॉप और अन्य काम शुरू करने में उनकी मदद करेगा. 

तिरुअनंतपुरम में पूर्व रेडियो जॉकी की धारदार हथियारों से हत्या, पुलिस जांच में जुटी

केरल के श्रम मंत्री टी. पी. रामकृष्णनन और मजदूर यूनियन के नेताओं के बीच बातचीत के बाद नए कार्यक्रम तय किए गए हैं.  श्रम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "बोर्ड उद्यम की 80 फीसदी लागत वहन करेगा और शेष हिस्सा लाभार्थी को खर्च करना होगा.
वीडियो : हत्या या हादसा

इस स्कीम के तहत बीड़ी श्रमिकों के इंजीनिरिंगे कॉलेजों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए 300 लैपटॉप भी देने का प्रावधान है. इसके अलावा उच्च विद्यालय में पढ़ने वाले 300 विद्यार्थियों को साइकिल और 50 शारीरिक रूप से अशक्त विद्यार्थियों को ट्राईसाइकिल दिया जाएगा." 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com