कन्नड़ अभिनेता से नेता बने अंबरीश का निधन.
नई दिल्ली:
कन्नड़ अभिनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबरीश का दिल का दौरा पड़ने से शनिवार रात निधन हो गया. वह 66 वर्ष के थे. सूत्रों ने यह जानकारी दी. पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबरीश को रात नौ बजे सांस लेने में परेशानी की शिकायत के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और थोड़ी देर बाद उन्होंने अंतिम श्वांस ली. अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी. लोकसभा के तीन बार सदस्य रह चुके अंबरीश मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय मंत्री और कर्नाटक सरकार में मंत्री भी रह चुके थे.पिछले कुछ सालों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था. उनके परिवार में पत्नी अभिनेत्री सुमनलता और एक पुत्र है. विद्रोही अभिनेता के नाम से मशहूर अंबरीश ने करीब 200 फिल्मों में काम किया था. उन्हें एंग्री मैन भी कहा जाता था. राज्य के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने उनके निधन पर दुख प्रकट करते हुऐ कहा कि उनके निधन से कन्नड़ सिने जगत में प्रेम और स्नेह का एक युग समाप्त हो गया. तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने एक ट्वीट में उन्हें याद करते अंबरीश को बेहतरीन इंसान और अच्छा दोस्त बताया.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Ambareesh, Kannada Actor-turned-politician Ambareesh, Kannada Actor Ambareesh Died