विज्ञापन
This Article is From May 30, 2018

कर्नाटक के तटीय इलाकों में आज भारी बारिश की संभावना, रेड अलर्ट जारी

कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों से बात की और उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में सभी तरह की संभावित मदद पहुंच सके

कर्नाटक के तटीय इलाकों में आज भारी बारिश की संभावना, रेड अलर्ट जारी
नेशनल डिजाजस्टर मैनेंजमेंट अथॉरिटी ने कर्नाटक के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.
  • कर्नाटक के तटीय इलाकों में आज भारी बारिश की संभावना
  • भारी बारिश की संभावना के देखते हुए रेड अलर्ट जारी
  • पीएम मोदी ने भी इस संबंध में ट्वीट किया है
मंगलुरु: कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों से बात की और उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में सभी तरह की संभावित मदद पहुंच सके. बताया जा रहा है कि कर्नाटक में मेकुनु चक्रवात समुद्री जिलों तक पहुंच गया है. इसी के चलते नेशनल डिजाजस्टर मैनेंजमेंट अथॉरिटी ने कर्नाटक के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. इसके तहत कर्नाटक के सुदूर पूर्व के इलाकों खासकर समुद्री इलाकों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
 
managaluru rain

यह भी पढ़ें: केरल के विभिन्न हिस्से में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी

दक्षिण कन्नड़ और उदुपी के तटीय जिलों में लगातार तीसरे दिन मूसलाधार बारिश जारी रही, जिससे निचले इलाके और सड़कें डूब गईं और सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया. केरल में मंगलवार को मानसून पहुंचने साथ ही केरल के समुद्री इलाकों और कर्नाटक के मैंगलोर में भारी बारिश हुई. कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान और बाजार बंद रहे. जिन इलाकों में भारी बारिश देखी गई वहां कई पेड़ जड़ से उखड़ गए और बाढ़ जैसे हालात हो गए.
 
managaluru rain

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में भारी बारिश : 114 राहत शिविरों में दस हजार से ज्यादा लोगों ने शरण ली

पीएम नरेंद्र मोदी ने इस संबंध में ट्वीट कर कहा, “ कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में बारिश से प्रभावित होने वाले सभी लोगों की सुरक्षा और बेहतरी की कामना करता हूं. अधिकारियों से बात की है और उनसे प्रभावित इलाकों में हर मुमकिन मदद पहुंचाने को सुनिश्चित करने को कहा है.” 
 
VIDEO: देश के 13 राज्यों में आज आंधी-तूफान और जोरदार बारिश का अनुमान
गृह मंत्रालय ने कहा कि उसने मेंगलौर में स्थिति की समीक्षा की है और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की कुछ अतिरिक्त टीमों को राहत और बचाव कार्य में स्थानीय प्रशासन की मदद करने के लिए भेजा है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Heavy Rain Possibility, Coastal Karnataka
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com