- लॉकडाउन के दिनों में लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है
- इस कैंटीन के जरिए मध्यम वर्ग से लेकर मजदूर तक को भोजन मिल पा रहा है
- सभी वर्ग के लोगों को गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल पा रहा है
तमिलनाडु में रियायती दरों पर भोजन मुहैया कराने वाली 'अम्मा कैंटीन' लॉकडाउन (Coronavirus lockdown) के दिनों में लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है. इस कैंटीन के जरिए मध्यम वर्ग से लेकर मजदूर, ट्रक चालक आदि सभी वर्ग के लोगों को गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल पा रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता द्वारा शुरू की गई इस योजना का लाभ अब तक केवल गरीब और प्रवासी मजदूर ही अधिकतर उठाते थे लेकिन लॉकडाउन होने के बाद नौकरियां छूट जाने और वित्तीय हालात खराब होने की सूरत में बड़ी संख्या में ये कैंटीन लोगों का पेट भरने में मददगार साबित हो रही है.
सत्तारूढ़ एआईएडीएमके अब विभिन्न शहरों और कस्बों में मौजूद कैंटीन के भोजन का पूरा खर्च वहन करने के साथ ही अम्मा कैंटीन को ग्राहकों के लिए मुफ्त कर रही है. राज्यभर में फैली 650 अम्मा कैंटीन में से अकेले चेन्नई में ही 407 हैं. यहां सुबह के नाश्ते में इडली, दोपहर के लिए विभिन्न प्रकार के चावल जबकि रात के खाने के लिए रोटी आदि भी उपलब्ध कराई जाती है.
पीएम मोदी की मुस्लिम समुदाय से अपील, कहा- रमजान में पहले से ज्यादा करें इबादत
आईटी क्षेत्र में कुछ महीनों पहले नौकरी छूट जाने से बेराजेगार हुए एक युवक ने कहा, 'मुझे पहले ऐसा लगता था कि यहां के खाने की गुणवत्ता ठीक नहीं है, लेकिन वास्तविकता में यह अन्य जगहों से अच्छी है. वित्तीय संकट के इस समय में अम्मा कैंटीन वरदान है.'
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं