विज्ञापन
This Article is From Oct 31, 2022

चीन में विरोध के लिए क्यों बज रहा बप्पी लाहिड़ी का ‘जिमी जिमी जिमी’ गाना? जानें पूरा मामला

अगर हम ‘जि मी, जि मी’ का अनुवाद करें तो इसका अर्थ होता है ‘मुझे चावल दो, मुझे चावल दो’. इस वीडियो में लोग खाली बर्तन दिखाकर यह बताना चाह रहे हैं कि लॉकडाउन के दौरान खाद्यान्न की कमी की कितनी बुरी स्थिति है.

चीन में विरोध के लिए क्यों बज रहा बप्पी लाहिड़ी का ‘जिमी जिमी जिमी’ गाना? जानें पूरा मामला
चीन ने जीरो कोविड पॉलिसी अपना रखी है.

बीजिंग.  चीन की कठोर कोविड नीति और उसके कारण लागू पाबंदियों से परेशान देश की जनता लॉकडाउन के खिलाफ प्रदर्शनों में 1982 की फिल्म ‘डिस्को डांसर' के संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के लोकप्रिय गाने ‘जिम्मी जिम्मी आजा आजा' का जमकर उपयोग कर रहे हैं.

चीन के सोशल मीडिया साइट ‘दोयूयिन' (टिकटॉक का चीनी नाम) पर लाहिड़ी की संगीत से सजे पार्वर्ती खान के गाये हुए इस गीत को मंडारीन भाषा में गाया जा रहा है ‘जि मी, जि मी'. अगर हम ‘जि मी, जि मी' का अनुवाद करें तो इसका अर्थ होता है ‘मुझे चावल दो, मुझे चावल दो'. इस वीडियो में लोग खाली बर्तन दिखाकर यह बताना चाह रहे हैं कि लॉकडाउन के दौरान खाद्यान्न की कमी की कितनी बुरी स्थिति है.

मजे की बात यह है कि वीडियो अभी तक सोशल मीडिया पर मौजूद है, जबकि सामान्य तौर पर देश की सरकार की आलोचना करने वाले वीडियो को तत्काल हटा दिया जाता है.

गौरतलब है कि चीन में भारतीय सिनेमा हमेशा से लोकप्रिय रहा है और 1950-60 के दशक में राजकपूर की फिल्मों से लेकर ‘3 इडियट', ‘सीक्रेट सुपरस्टार', ‘हिन्दी मीडियम', ‘दंगल' और ‘अंधाधुंध' को भी यहां के दर्शकों ने पसंद किया है.

पर्यवेक्षकों का कहना है कि चीन के लोगों ने ‘जि मी, जि मी'का उपयोग करके प्रदर्शन करने का कमाल का तरीका सोचा है. वे इसके माध्यम से जीरो-कोविड नीति के कारण जनता को हो रही दिक्कतों के बारे में बता रहे हैं.

चीन में जीरो-कोविड नीति के तहत शंघाई सहित दर्जनों शहरों में पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया था, जिसके कारण लोग कई सप्ताह तक अपने घरों में बंद रहने को मजबूर हो गए थे.

ये भी पढ़ें:-

Covid19 नियमों में ढ़ील दे सकता है चीन, Quarantine की समय सीमा घटाने की हो रही चर्चा : रिपोर्ट

यूरोप में 55 फीसद बढ़े कोरोना के मामले, जानिए भारत के लिए क्‍या है चिंता

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
China, China Lockdown, China Coronavirus Deaths
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com