विज्ञापन
This Article is From Aug 18, 2018

जयललिता की मृत्यु की परिस्थितियों की जांच करने के लिए गठित आयोग के सामने हाजिर होंगे डॉक्टर

 आयोग ने श्वांस चिकित्सा विभाग के डॉक्टर जीसी खिलनानी, एनेस्थेसिया विभाग के प्रोफेसर अंजन त्रिखा और हृदय रोग विभाग के प्रोफेसर नीतीश नायक को समन किया है.

जयललिता की मृत्यु की परिस्थितियों की जांच करने के लिए गठित आयोग के सामने हाजिर होंगे डॉक्टर
फाइल फोटो
नई दिल्ली: पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता की मृत्यु की परिस्थितियों की जांच करने के लिए गठित न्यायमूर्ति ए. अरूमुगस्वामी जांच आयोग ने चेन्नई के अपोलो अस्पताल में अन्नाद्रमुक नेता का परीक्षण करने वाले एम्स के तीन डॉक्टरों को समन किया है. आयोग ने तीनों डॉक्टरों से 23-24 अगस्त को अपने समक्ष उपस्थित होने को कहा है.  आयोग ने श्वांस चिकित्सा विभाग के डॉक्टर जीसी खिलनानी, एनेस्थेसिया विभाग के प्रोफेसर अंजन त्रिखा और हृदय रोग विभाग के प्रोफेसर नीतीश नायक को समन किया है. जयललिता 22 सितंबर से पांच दिसंबर, 2016 तक चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती रही थीं. इस दौरान तीनों डॉक्टरों ने कई बार उनकी जांच की थी.    

अपोलो अस्पताल के चेयरमैन का बड़ा खुलासा, 24 बेड वाले ICU में अकेले थीं जयललिता, सभी कैमरे थे बंद

पैनल के सूत्रों ने बताया कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्था (एम्स) के विशेषज्ञ डॉक्टरों के दोनों दिन आयोग के गवाहों के रूप में पूछताछ की जाएगी. सूत्र ने बताया कि समन जारी किया जा चुका है और डॉक्टरों ने उसे स्वीकार भी कर लिया है. आयोग ने अभी तक 75 गवाहों से पूछताछ की है. इसके अलावा सात अन्य लोगों से भी पूछताछ की गयी है जिन्होंने स्वयं गवाह बनने की अर्जी पैनल को दी थी. 

जयललिता की मौत से संबंधित सच सामने आना चाहिए : मद्रास हाईकोर्ट​

इन गवाहों में से 30 से ज्यादा के साथ वी. के. शशिकला के वकील भी जिरह कर चुके हैं. जयललिता की पुरानी सहयोगी शशिकला फिलहाल जेल में बंद है.गौरतलब है कि जिनसे गवाहों के रूप में पूछताछ की गयी है उनमें सरकारी और अपोलों अस्पताल के दर्जनों डॉक्टर, पूर्व और मौजूदा सरकारी अफसर तथा पुलिस अधिकारी शामिल हैं.    तमिलनाडु सरकार ने सितंबर, 2017 में जांच आयोग अधिनियम, 1952 के तहत इस मामले की जांच के लिए पैनल का गठन किया था.


(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com