प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह. (फाइल फोटो)
- पहली सूची में जारी किए थे 72 उम्मीदवारों के नाम
- सीएम उम्मीदवार येदियुरप्पा को शिकारीपुरा से टिकट
- कांग्रेस भी घोषित कर चुकी है 218 उम्मीदवारों के नाम
नई दिल्ली:
कर्नाटक में 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची सोमवार को जारी कर दी. बीजेपी की दूसरी सूची में 82 उम्मीदवारों के नाम हैं. बीजेपी ने इससे पहले 72 उम्मीदवरों की पहली सूची जारी की थी. 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 मई को सिर्फ एक चरण में चुनाव होने हैं. नतीजे 15 मई को आएंगे.
यह भी पढ़ें : कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, सिद्धारमैया चामुंडेश्वरी सीट से लड़ेंगे
बीजेपी ने पहली सूची में मुख्यमंत्री उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा को शिकारीपुरा से टिकट दिया था. बीजेपी की दूसरी सूची केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद जारी की गई है. इस तरह से राज्य में होने वाले चुनाव के लिये पार्टी अब तक 154 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है. भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति के सचिव जेपी नड्डा की ओर से दूसरी सूची जारी की गई.
VIDEO : कर्नाटक में किसके साथ लिंगायत?
कर्नाटक में 5 साल बाद सत्ता में वापसी के लिए कोशिश कर रही भाजपा ने बीएस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया हुआ है. गौरतलब है इससे पहले रविवार को कांग्रेस ने भी 218 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी. कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को चामुंडेश्वरी से टिकट दिया है.
Second list of 82 BJP candidates for ensuing general election to the legislative assembly of Karnataka 2018 finalised by BJP Central Election Committee. pic.twitter.com/8kWG2MrbsL
— BJP (@BJP4India) April 16, 2018
यह भी पढ़ें : कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, सिद्धारमैया चामुंडेश्वरी सीट से लड़ेंगे
बीजेपी ने पहली सूची में मुख्यमंत्री उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा को शिकारीपुरा से टिकट दिया था. बीजेपी की दूसरी सूची केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद जारी की गई है. इस तरह से राज्य में होने वाले चुनाव के लिये पार्टी अब तक 154 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है. भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति के सचिव जेपी नड्डा की ओर से दूसरी सूची जारी की गई.
VIDEO : कर्नाटक में किसके साथ लिंगायत?
कर्नाटक में 5 साल बाद सत्ता में वापसी के लिए कोशिश कर रही भाजपा ने बीएस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया हुआ है. गौरतलब है इससे पहले रविवार को कांग्रेस ने भी 218 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी. कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को चामुंडेश्वरी से टिकट दिया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
BJP, Second List, KarnatakaAssemblyPolls2018