विज्ञापन

Court Job Scam: सरकारी जॉब दिलाने के लिए कपल ने सैंकड़ों से हड़पे 25 करोड़, ग्रुप D जॉब के लिए युवाओं से वसूलते थे 10 लाख रुपए

Job Fraud Case: ग्रुप डी की नौकरी के लिए 10 लाख रुपए वसूलने वाले कपल की पहचान क्रमशः जेसन डिसूजा और लवीना के रूप में हुई है. पीड़ितों की शिकायत पर CCB पुलिस ने बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का रैकेट चलाने के आरोपी जोड़े को गिरफ्तार कर लिया है. शातिर जोड़ा बेरोजगार युवाओं और प्राइवेट कर्मचारियों को ही निशाना बनाता था.

Court Job Scam: सरकारी जॉब दिलाने के लिए कपल ने सैंकड़ों से हड़पे 25 करोड़, ग्रुप D जॉब के लिए युवाओं से वसूलते थे 10 लाख रुपए
PRETEXT OF GOVERNMENT JOBS 25 CRORE LOOTED BY COUPLE

Government Jobs Fraud: प्राइवेट सेक्टर में जॉब के लिए पूरे भारत के युवा बेंगलुरू पहुंचते है, लेकिन बेंगलुरू के युवा ग्रुप डी की सरकारी नौकरी के लिए लाखों रुपए गंवाने में गुरेज नहीं कर रहे हैं. सोमवार को ऐसे ही सैंकड़ों युवाओं के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिन्हें सरकारी नौकरी का सब्जबाग दिखाकर एक कपल ने करोड़ों रुपए ठग लिए. ठगी के शिकार हुए युवा कोर्ट में ग्रुड डी की नौकरी के नाम पर ठगे गए.

ग्रुप डी की नौकरी के लिए 10 लाख रुपए वसूलने वाले कपल की पहचान क्रमशः जेसन डिसूजा और लवीना के रूप में हुई है. पीड़ितों की शिकायत पर CCB पुलिस ने बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का रैकेट चलाने के आरोपी जोड़े को गिरफ्तार कर लिया है. शातिर जोड़ा बेरोजगार युवाओं और प्राइवेट कर्मचारियों को ही निशाना बनाता था.

ये भी पढ़ें-Friend Killed Friend: दोस्त की हत्या के बाद, अपराध छुपाने के लिए हत्यारे ने कीचड़ में फेंकी उसकी लाश!

'डी-ग्रुप' की नौकरी का भरोसा दिलाकर वसूली मोटी रकम

पुलिस के अनुसार पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया जोड़ा हर पीड़ित से 10 लाख रुपए से लेकर 25 लाख रुपए तक कोर्ट में ग्रुप डी में सरकारी नौकरी दिलाने के बदले वसूलता था. शातिर जोड़ा अपनी धोखाधड़ी को असली दिखाने के लिए कथित तौर पर जजों के नकली दस्तखत किए और फर्जी नियुक्ति पत्र जारी किए थे. शातिर दस्तावेजों के सत्यापन के बहाने आलीशन होटलों में बुलाते थे और उन्हें नौकरी के फर्जी ऑफर लेटर दिखाए जाते थे.

बसवेश्वरननगर पुलिस ने जोड़े के खिलाफ केस दर्ज किया 

रिपोर्ट के मुताबिक जब ​​भी पीड़ित अपनी नौकरी के बारे में शातिर जोड़े से पूछताछ करते थे, तो जोड़ा बहाने बनाकर पहले टालमटोल करता था और बाद में पीड़ितों के फोन उठाना ही बंद कर देता था. जब पीड़ितों को एहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है, तो कईयों ने CCB से संपर्क कर अपने साथ हुई ठगी की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद बसवेश्वरननगर पुलिस स्टेशन ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें-Viral News: चोरी में नाकाम रहे नकाबपोश बदमाशों ने नाइट ड्यूटी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड को सिर में मारी गोली

जांच में पता चला कि पुलिस द्वारा पकड़े गए जोड़े का पहले भी इसी तरह के अपराधों से जुड़ा इतिहास रहा है. इससे पहले साल 2024 में भी उन्हें नौकरी में धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया था. रिहा होने के बाद फिर कपल ने फिर से अपनी अवैध गतिविधियां शुरू कर दी.

शातिर जोड़े ने एजेंटों का तैयार कर रखा था एक पूरा नेटवर्क 

उल्लेखनीय है आरोपियों ने अपनी धोखाधड़ी का जाल फैलाने के लिए एजेंटों का एक नेटवर्क भी तैयार कर रखा था. एजेंट पीड़ितों की पहचान करने और उन्हें झांसे में लेने में मदद करते थे और उनसे ठगी के पैसे वसूलते थे, उसमें से अपना कमीशन काट लेते थे, और बाकी बची रकम शातिर जोड़े के हवाले कर देते थे. मामले की जांच में जुटी CCB पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हो सके.

ये भी पढ़ें-Girls Reformatory: मुरैना बालिका सुधार गृह से देर रात भागी तीन बालिकाएं, चौकीदार पर भारी पड़ी, चाबी छीनकर हुईं फरार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com