विज्ञापन

फरवरी में निकली हैं ये बड़ी सरकारी भर्तियां, 12वीं पास से ग्रेजुएट तक कर सकते हैं अप्लाई

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए रेलवे, कोर्ट, बैंक और पंचायत विभाग में कई बड़ी भर्तियां निकली हैं. 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक आवेदन कर सकते हैं.

फरवरी में निकली हैं ये बड़ी सरकारी भर्तियां, 12वीं पास से ग्रेजुएट तक कर सकते हैं अप्लाई
सरकारी भर्तियों में तुरंत करें आवेदन

क्या रोज नई भर्तियों की खबर ढूंढते रहते हैं लेकिन सही और साफ जानकारी नहीं मिलती? अगर हां, तो ये जानकारी आपके लिए ही है. यहां हम अलग अलग सरकारी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं. जिनका फॉर्म भरने का समय बिलकुल आ चुका है. यानी कि फरवरी महीने में ही आप इन नौकरियों का फॉर्म भर सकते हैं. कौन सा फॉर्म भरना है, कितनी उम्र चाहिए, कितने पद हैं और आखिरी तारीख क्या है. इस महीने निकली 5 सरकारी नौकरियों से जुड़ी जानकारी आप यहां जान सकते हैं.

RRB Group D भर्ती 2026

ये भर्ती Railway Recruitment Board (RRB) ने निकाली है. जिसके लगभग 22,195 पद पर वैकेंसी है.

  • एलिजिबिलिटी: 10वीं/आईटीआई पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
  • आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष (अधिकतम आयु में आरक्षण अनुसार छूट).
  • एप्लीकेशन फीस: सामान्य/ओबीसी के लिए अलग शुल्क. जबकि SC/ST और महिलाओं के लिए रियायत.
  • सिलेक्शन प्रोसेस: कंप्यूटर आधारित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन.
  • फीस पेमेंट की अंतिम तिथि: 04 मार्च 2026
  • रेलवे की नौकरी सिक्योर जॉब मानी जाती है. इसलिए ये युवाओं के लिए अच्छा अवसर है.

HSSC Group C भर्ती

ये भर्ती Haryana Staff Selection Commission (HSSC) के जरिए कराई जाती है. जिसमें कुल 4,227 पदों पर भर्ती निकली है.

  • एलिजिबिलिटी: पद के अनुसार 12वीं पास या ग्रेजुएट.
  • आयु सीमा: 18 से 42 वर्ष (सरकारी नियम अनुसार छूट).
  • एप्लीकेशन फीस: कई श्रेणियों के लिए कोई फीस नहीं है.
  • सिलेक्शन प्रोसेस: लिखित परीक्षा और दस्तावेज जांच.
  • अंतिम तिथि- 28 फरवरी 2026
  • हरियाणा में सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए ये अच्छा अवसर है.

Delhi High Court JJA भर्ती 2026

ये भर्ती दिल्ली हाई कोर्ट के लिए है. जहां जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती की जाएगी.

  • पद संख्या: 152
  • एलिजिबिलिटी: किसी भी विषय में ग्रेजुएट.
  • वेतन: लेवल 6, लगभग 60,000 रु. प्रतिमाह.
  • अंतिम तिथि: 23 फरवरी 2026
  • सिलेक्शन प्रोसेस में लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट शामिल हो सकता है.

PNB Apprentice भर्ती 2026

ये भर्ती पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के जरिए निकाली गई है.

पद संख्या: 5,138

  • एज लिमिट: अधिकतम 28 वर्ष (आरक्षण अनुसार छूट).
  • सिलेक्शन प्रोसेस: ऑनलाइन परीक्षा.
  • भुगतान तरीका: डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि.
  • फॉर्म भरने की आखिरी तारीख- 24 फरवरी 2026
  • बैंकिंग सेक्टर में अनुभव पाने के लिए ये बढ़िया अवसर माना जाता है.

चुनाव आयोग ने निकाली डेटा एंट्री ऑपरेटर की वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है आवेदन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Government Jobs 2026, Recruitment 2026, Government Jobs 2026 Fabruary, RRB Group D Vacancy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com