विज्ञापन
This Article is From Dec 15, 2018

बेंगलुरु के सिटी मार्केट इलाके में रातोंरात लगा दी गई बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर मूर्ति! जांच जारी

सिटी मार्केट बेंगलुरु का ऐसा इलाका है जहां दिन का शोर थमते ही रात में फूलों का बज़ार सजने लगता है और पुलिस स्टेशन यहां से महज़ 50 मीटर की दूरी पर है

बेंगलुरु के सिटी मार्केट इलाके में रातोंरात लगा दी गई बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर मूर्ति! जांच जारी
अंबेडकर की मूर्ति रातोंरात लगा दी गई लेकिन पुलिस को पता तक नहीं चला
  • सिटी पार्क इलाके की घटना
  • रात में लगाई गई मूर्ति
  • पुलिस में की गई शिकायत
नई दिल्ली: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के सिटी मार्केट में सुबह-सुबह अचानक लोगों को बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की मूर्ति दिखी. ये रहस्य बरकरार है कि छह फुट का प्लेटफॉर्म बना कर किसने और कैसे ये मूर्ति लगाई है. इस बात की जांच की जा रही है. लेकिन यह घटना अब चर्चा का मुद्दा बन गई है हर किसी को हैरत है कि  रातोरात 6 फीट का प्लेटफॉर्म बनाकर मूर्ति कैसे स्थापित कर दी गई. पार्किंग के ठेकेदार चंद्रू ने बताया, शाम में यहां कुछ भी नहीं था लेकिन जब सुबह आया तो यहां पर मूर्ति लगी हुई थी.

B. R. Ambedkar Death Anniversary: जानिए भीमराव अंबेडकर के जीवन से जुड़ी 10 बातें

आपको बता दें कि सिटी मार्केट बेंगलुरु का ऐसा इलाका है जहां दिन का शोर थमते ही रात में फूलों का बज़ार सजने लगता है और पुलिस स्टेशन यहां से महज़ 50 मीटर की दूरी पर है. वहीं कर्नाटक सरकार के 11 जून 2012 के सरकारी आदेश में साफ कहा गया कि सरकारी जमीन पर कब्ज़ा करके लोकनायकों की मूर्तियों की  स्थापना और धार्मिक स्थलों के निर्माण पर पूरी तरह रोक लगाई जाती है. स्थानीय पार्षद प्रेमलता ने कहा, 'हमे पता ही नहीं था जैसे ही पता चला हमने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है'.

महापरिनिर्वाण दिवस विशेष: जानें- कैसे संविधान निर्माता का सरनेम सकपाल से हो गया था अंबेडकर

बेंगलुरू के सिटी मार्किट में रातों-रात किसने लगाई अंबेडकर की प्रतिमा?​


 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ambedkar Idol Established In Banglore
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com