विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2022

फैमिली के साथ डिनर के बाद फुल ऑन स्वैग में दिखे अल्लू अर्जुन, फैंस को नहीं भाया एटीट्यूड, बोले- ये ठीक नहीं

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाहर निकलकर एक्टर फैमिली के साथ गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए.

फैमिली के साथ डिनर के बाद फुल ऑन स्वैग में दिखे अल्लू अर्जुन, फैंस को नहीं भाया एटीट्यूड, बोले- ये ठीक नहीं
अल्लू अर्जुन का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

साउथ की फिल्मों में अल्लू अर्जुन एक सक्सेसफुल स्टार हैं और उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'पुष्पा द राइज' हिंदी बेल्ट में एक ब्लॉकबस्टर रही है, जिसने अल्लू अर्जुन को सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सुपर स्टार का दर्जा दे दिया है. फिल्म पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया और इसी के साथ हिंदी भाषा में ये दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन कर उभरी. फैंस को ये जानकर खुशी होगी कि अब पुष्पा के सीक्वल पर भी तेजी से काम चल रहा है. इस बीच इन दिनों सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन का एक जबरदस्त वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्टर का स्वैग देखकर फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं और कुछ नाराज भी. 

अपनी जबरदस्त एक्टिंग, धांसू डांस और स्टाइल के लिए मशहूर साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का एक वीडियो इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. इस वीडियो में अल्लू अर्जुन वर्ली के बास्टियन में अपनी फैमिली के साथ स्पॉट किए गए. यहां अल्लू अर्जुन अपनी फैमिली के साथ डिनर करने पहुंचे थे. वीडियो में एक्टर होटल से बाहर आते हुए दिखाई दे रहे हैं. ब्लैक टी-शर्ट और व्हाइट ट्राउजर में अल्लू अर्जुन काफी स्टाइलिश लग रहे हैं. पूरे स्वैग के साथ अल्लू अर्जुन इस वीडियो में चलते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाहर निकलकर एक्टर फैमिली के साथ गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए.

अल्लू अर्जुन के लेटेस्ट वीडियो को इंसटैंटबॉलिवुड के ऑफिशियल इंस्टा हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'फायर है मैं'. वीडियो के बैकग्राउंड में फोटो लेने के लिए अल्लू अर्जुन को लगातार आवाज लगाई जा रही है, लेकिन वो हर बार अपना हाथ दिखा कर रोकते हुए नजर आ रहे हैं. फैंस को अल्लू अर्जुन का ये एटीट्यूड पसंद नहीं आया और इसलिए फैंस ने उन्हें ट्रोल भी कर दिया. एक फैन ने लिखा कि साउथ के स्टार्स का स्वैग ही अलग है, तो कई फैंस ने अल्लू अर्जुन के एटीट्यूड को रूड और गलत बताया. एक ने लिखा, 'कितना भी चिल्ला लो झुकेगा नहीं'.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Allu Arjun, Allu Arjun Video, Allu Arjun Latest Video, Allu Arjun Family Dinner, Allu Arjun Misbehved With Fans, Allu Arjun Instagram, Pushpa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com