विज्ञापन

एक महीने के ब्रेक पर जाने से पहले गंभीर ने टी-20 टीम को किया आगाह, बोले- श्रीलंका को हल्के में मत लेना..

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारत को 3-2 से जीत हासिल करने में सफल रही है. अब भारतीय टीम टी-20 सीरीज का अगला मैच दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ खेलने वाली है.

एक महीने के ब्रेक पर जाने से पहले गंभीर ने टी-20 टीम को किया आगाह, बोले- श्रीलंका को हल्के में मत लेना..
गंभीर ने T20I टीम को दी सीख, बोले- विरोधी कोई भी हो, लापरवाही की गुंजाइश नहीं
BCCI

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज को 3-2 से जीतने में सफल रहा है. अब भारतीय टीम दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज खेलेगी. उससे पहले भारतीय टीम के पास एक महीने का ब्रैक है. ऐसे में टीम के कोच गौतम गंभीर ने टी-20 टीम के सभी खिलाड़ियों से बात की और उन्हें आगामी टी-20 सीरीज के लिए खुद को फिट रखने की सलाह दी और साथ ही गंभीर ने सभी खिलाड़ियों को अपनी तैयारियों को जारी रखने की बात की है. 

ब्रेक के लिए गंभीर का टी-20 टीम को संदेश

न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज खत्म होने के बाद, भारत का इस फॉर्मेट में अगला मुकाबला दिसंबर में होगा, जब वे श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेलेंगे.  खिलाड़ियों को T20 क्रिकेट से लगभग एक महीने का ब्रेक मिलेगा. हालांकि, गंभीर ने साफ कर दिया कि इस ब्रेक का मतलब यह नहीं है कि फिटनेस या तैयारी के स्तर में कोई गिरावट आए. गंभीर ने ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों से बात की और उन्हें श्रीलंका की टीम को हल्के में न लेने की बात की. गंभीर ने कहा, "हम जानते हैं कि हम पर्याप्त T20 क्रिकेट नहीं खेलते हैं, और अब हमारे पास एक महीने का ब्रेक है,  इसलिए, हमें अपनी फिटनेस बनाए रखनी होगी और श्रीलंका दौरे के लिए अच्छी तैयारी करनी होगी."

भारतीय कोच ने इस बात पर भी जोर दिया कि कोई सीरीज जीतने के बाद टीम को संतुष्ट होकर नहीं बैठ जाना चाहिए, बल्कि लगातार सुधार करते रहना चाहिए.  गंभीर ने आगे कहा, "हम किसी भी विरोधी को हल्के में नहीं ले सकते.  हमें एक टीम के रूप में लगातार आगे बढ़ना होगा, एक टीम की तरह सोचना होगा और एक टीम की तरह खेलना होगा." अब भारत का ध्यान न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे और टेस्ट सीरीज पर होगा, जबकि T20I टीम दिसंबर में श्रीलंका सीरीज से पहले फिर से एकजुट होगी. 

यह भी पढ़ें | नंबर-3 पर टॉप-5 बल्लेबाजों में विराट कोहली नंबर-1, न्यूजीलैंड के खिलाफ 12 रन बनाते ही बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें | भारत Vs न्यूजीलैंड वनडे सीरीज, जानिए भारत में कितने बजे शुरू होगा मैच, FREE में कैसे देखें लाइव मुकाबला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gautam Gambhir, India, New Zealand Vs India 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com