विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2020

बेंगलुरु के एक रेस्तरां में सिलेंडर से गैस रिसाव होने से लगी आग, 11 लोग झुलसे

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मंगलवार शाम एक रेस्तरां में आग लग गई जिसमें कम से कम 11 लोग झुलस गए.

बेंगलुरु के एक रेस्तरां में सिलेंडर से गैस रिसाव होने से लगी आग, 11 लोग झुलसे
बेंगलुरु के एक रेस्तरां में आग लगने की घटना सामने आई है (प्रतीकात्मक तस्वीर).
  • बेंगलुरु के एक रेस्तरां में लगी आग
  • गैस रिसाव से लगी आग
  • घटना में 11 लोग झुलसे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरु:

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मंगलवार शाम एक रेस्तरां में आग लग गई जिसमें कम से कम 11 लोग झुलस गए. यह जानकारी दमकल सूत्रों ने दी. दमकल विभाग के सूत्रों ने बताया कि यह रेस्तरां बहुमंजिली इमारत के पहले तल पर स्थित है और रेस्त्रां आग की लपटों से घिर गया. सूत्रों ने बताया कि दमकलकर्मियों ने आग बुझाई.

उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना सात बजकर 20 मिनट पर मिली. सूत्रों ने बताया कि आग में झुलसे व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से एक की हालत गंभीर है. उन्होंने बताया कि संदेह है आग खाना बनाने के सिलेंडर से गैस रिसाव होने से लगी.



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com