विज्ञापन

'लिज ट्रस से गलतियां हुईं, अब हम इन्हें सुधारेंगे'; UK के PM ऋषि सुनक के भाषण की 5 बड़ी बातें

ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री चुन लिए गए हैं. सुनक को मंगलवार को किंग चार्ल्स तृतीय ने ब्रिटेन का प्रधानमंत्री नियुक्त किया. 42 वर्षीय सुनक ब्रिटेन के पहले एशियाई मूल के और हिंदू प्रधानमंत्री हैं.

ऋषि सुनक को दिवाली के दिन निर्विरोध कंजर्वेटिव पार्टी का नया नेता चुना गया था.

ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री चुन लिए गए हैं. सुनक को मंगलवार को किंग चार्ल्स तृतीय ने ब्रिटेन का प्रधानमंत्री नियुक्त किया. 42 वर्षीय सुनक ब्रिटेन के पहले एशियाई मूल के और हिंदू प्रधानमंत्री हैं.

  1. सुनक ने कहा कि अभी हमारा देश एक गहन आर्थिक संकट का सामना कर रहा है. कोविड महामारी की दिक्कतें अभी भी जारी हैं. यूक्रेन में पुतिन के युद्ध ने दुनिया भर में ऊर्जा बाजारों और सप्लाई सीरीज को अस्थिर कर दिया है.

  2. "लिज़ ट्रस इस देश में विकास और सुधार करना चाहती थीं. यह गलत नहीं था. यह एक नेक उद्देश्य है और मैंने बदलाव लाने के लिए उनकी बेचैनी की प्रशंसा की. लेकिन कुछ गलतियां की गईं, जो बुरे इरादों से पैदा नहीं हुईं, लेकिन फिर भी गलतियां हुईं."

  3. "मुझे अपनी पार्टी के नेता के रूप में चुना गया है. आपका प्रधानमंत्री. ट्रस की गलतियों को ठीक करने के लिए. और ये काम तुरंत शुरू होता है."

  4. "मैं आर्थिक स्थिरता और विश्वास को इस सरकार के एजेंडे के केंद्र में रखूंगा. आपने देखा है कि कोविड के दौरान मैंने योजनाओं के साथ लोगों और व्यवसायों की रक्षा के लिए वह सब कुछ किया है जो मैं कर सकता था."

  5. "मैं अपने देश को शब्दों से नहीं कार्रवाई से जोड़ूंगा. मैं आउटपुट देने के लिए दिन-रात काम करूंगा. विश्वास अर्जित किया जाता है और मैं इसे अर्जित करूंगा."


पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rishi Sunak, Boris Johnson, Liz Truss, Britain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com