विज्ञापन
This Article is From Sep 04, 2022

5 प्वाइंट्स न्यूज : गुलाम नबी आजाद आज जम्मू रैली में कर सकते हैं नई पार्टी का ऐलान

नई दिल्ली:
  1. रैली में गुलाम नबी आजाद आज अपनी नई पार्टी के गठन का ऐलान कर सकते हैं. जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने पिछले हफ्ते कहा था कि वह जल्द ही एक नई पार्टी शुरू करेंगे. उन्होंने कहा था कि पहली इकाई जम्मू-कश्मीर में होगी, जहां चुनाव होने वाले हैं.
  2. गुलाम नबी आज़ाद के नेतृत्व वाली पार्टी के पास बीजेपी या जम्मू-कश्मीर में मुख्यधारा की पार्टियों जैसे नेशनल कॉन्फ्रेंस या पीडीपी के साथ गठजोड़ करने का विकल्प होगा. हालांकि, आजाद ने एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि भाजपा के साथ गठजोड़ का "कोई सवाल ही नहीं" है. इससे 'ना उन्हें फायदा होगा, ना मुझे.'
  3. गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद जम्मू-कश्मीर इकाई से करीब 60 नेताओं ने पार्टी छोड़ दी थी.
  4. कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए गुलाम नबी आजाद ने सोनिया गांधी को पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी पर "बचकाना व्यवहार" और अपरिपक्वता का आरोप लगाया था. साथ ही कहा था कि "अनुभवहीन चाटुकारों की मंडली" पार्टी चला रही है.
  5. गुलाम नबी आजाद से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, पार्टी के पूर्व पंजाब प्रमुख सुनील जाखड़ और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल और अश्विनी कुमार ने पार्टी का साथ छोड़ दिया था. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghulam Nabi Azad, Ghulam Nabi Azad Congress Resignation, Ghulam Nabi Azad New Party
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com