विज्ञापन
This Article is From Nov 04, 2022

5-प्वाइंट न्यूज़ : गैस चैम्बर बनी दिल्ली, AQI 800 पार - 5 खास बातें

धुंध की मोटी-सी चादर बिछी हेने के चलते समूची दिल्ली गैस चैम्बर में तब्दील हो गई जान पड़ती है...
नई दिल्ली:
  1. शुक्रवार सुबह 10 बजे PM-10 का स्तर जहांगीरपुरी में 763 और बवाना में 720 दर्ज हुआ.
  2. नरेला (665), वज़ीरपुर (650), रोहिणी (625) में भी प्रदूषण मानक PM-10 का स्तर बेहद खतरनाक रहा.
  3. वैसे, ग्रैप-4 के तहत दिल्ली में कर्मशियल ट्रकों के आने पर रोक लगा दी गई है. डीज़ल से चलने वाले मध्यम और भारी वाहनों पर भी रोक लगाई गई है.
  4. इसके अलावा, ईंधन पर चलने वाली सभी इंडस्ट्रियों को बंद कर दिया गया है, तथा निर्माण करने और ढहाने पर भी रोक लगाई गई है.
  5. सरकारी-निजी दफ़्तरों को 50 फीसदी स्टाफ को ही बुलाए जाने की सलाह दी गई है, तथा कहा गया है कि राज्य सरकारें शिक्षण संस्थाओं को बंद करने का फैसला कर सकती हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pollution In Delhi, AQI In Delhi, GRAP 4, Pollution In Delhi-NCR
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com