विज्ञापन
This Article is From Aug 18, 2022

5 प्वाइंट न्यूज़ : देश में कोरोनावायरस बरकरार, 5 अहम आंकड़े

5 प्वाइंट न्यूज़ : देश में कोरोनावायरस बरकरार, 5 अहम आंकड़े
भारत में COVID-19 के एक्टिव केसों की तादाद 1,01,343 रह गई है...
  1. गुरुवार सुबह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे के दौरान 12,608 नए COVID-19 केस दर्ज किए गए.
  2. देशभर में एक्टिव COVID-19 केसों की तादाद 1,01,343 रह गई है, पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 3,715 एक्टिव मरीज़ कम हुए हैं.
  3. पिछले 24 घंटे में 16,251 मरीज़ ठीक हुए हैं, और अब तक कुल 4,36,70,315 ठीक हो चुके हैं.
  4. 24 घंटे में देशभर में कुल 72 मरीज़ों की मौत हुई है, और अब तक इस रोग से जान गंवाने वालों की तादाद 5,27,206 हो गई है.
  5. पिछले 24 घंटे के दौरान देशभर में 38,64,471 लोगों को वायरस से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई गई.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus, COVID19, Coronavirus In India, Coronavirus Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com