विज्ञापन

साध्वी प्रेम बाईसा की चीख, पिता ने कार स्टार्ट की... मौत से पहले क्या हुआ था? सेवादार के चौंकाने वाले खुलासे

पांच दिन बीतने के बाद भी साध्वी प्रेम बाईसा की मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है. जोधपुर पुलिस अब तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है और मौत की असल वजह अभी भी सवाल बनी हुई है. यह मौत प्राकृतिक थी या इसके पीछे कोई साजिश रची गई,

साध्वी प्रेम बाईसा की चीख, पिता ने कार स्टार्ट की... मौत से पहले क्या हुआ था? सेवादार के चौंकाने वाले खुलासे
  • पुलिस प्रेम बाईसा की मौत की असल वजह का पता लगाने के लिए गहन जांच कर रही और कोई ठोस नतीजा अभी तक नहीं निकला
  • पुलिस ने आठ सवालों की सूची तैयार की है, जो आश्रम के कर्मियों और परिवार के सदस्यों से पूछे जा रहे हैं
  • सेवादार ने बताया कि साध्वी को मौत से पहले गले में खराश थी, उसने काढ़ा भी पिया, इसके बाद अचानक आवाज सुनाई दी

पांच दिन बीतने के बाद भी साध्वी प्रेम बाईसा की मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है. जोधपुर पुलिस अब तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है और मौत की असल वजह अभी भी सवाल बनी हुई है. यह मौत प्राकृतिक थी या इसके पीछे कोई साजिश रची गई, इसका जवाब फिलहाल जांच के दायरे में है. मामले की कड़ियां जोड़ने के लिए जोधपुर पुलिस लगातार तफ्तीश कर रही है. इसी सिलसिले में पुलिस एक बार फिर फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम के साथ प्रेम बाईसा के आश्रम पहुंची. जांच के दौरान प्रेम बाईसा के पिता वीरम नाथ और सेवादार सुरेश भी पुलिस के साथ मौजूद रहे. 

जोधपुर पुलिस ने इस मामले में शुरुआती पूछताछ के लिए आठ सवालों की सूची तैयार की है. ये सवाल कंपाउंडर देवी सिंह, प्रेक्षा अस्पताल के मालिक डॉक्टर प्रवीण जैन, सेवादार सुरेश और मामा गंगाराम से पूछे जा रहे हैं. इन सवालों में घटना वाले दिन का पूरा घटनाक्रम, सभी संबंधित लोगों का बैकग्राउंड, उनकी शैक्षणिक डिग्रियां, कार्यस्थल, इलाज से जुड़े दस्तावेज बैंक खातों और सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म से जुड़ी जानकारी शामिल है. 

Latest and Breaking News on NDTV

इस मामले में सेवादार सुरेश ने पुलिस को जो जानकारी दी है वो चौंकाने वाली है. सुरेश के मुताबिक, साध्वी प्रेम बाईसा 27 जनवरी की रात अजमेर से जोधपुर पहुंचीं और पाल रोड स्थित आरती नगर के आश्रम में रुकीं. अगले दिन सुबह उन्हें गले में खराश की शिकायत थी. उन्होंने गरारे किए और दोपहर में काढ़ा भी पिया.
28 जनवरी की शाम करीब पांच बजे साध्वी ने आश्रम के सेवादार सुरेश को फोन कर बताया कि डॉक्टर आया है और गेट खोलने को कहा. गेट खोलने पर नर्सिंगकर्मी देवी सिंह वहां मौजूद था. देवी सिंह साध्वी के कमरे में गया. उस समय सेवादार सुरेश कमरे में मौजूद नहीं था.

सुरेश के मुताबिक, देवी सिंह एक-दो मिनट में कमरे से बाहर निकल गया. उसके जाने के चार-पांच मिनट बाद आश्रम में साध्वी की तेज आवाज सुनाई दी. सुरेश के अनुसार आवाज सुनकर वह अपने कमरे से दौड़कर बाहर आया. तब तक साध्वी आश्रम के मुख्यद्वार के पास गिर चुकी थीं. उसी समय उनके पिता वीरमनाथ भी मौके पर पहुंचे. पिता ने कार स्टार्ट की और सुरेश ने साध्वी को उठाकर कार में लिटाया. रास्ते में साध्वी की सांसें अटकने लगीं. सुरेश ने सीपीआर देने का प्रयास किया. सुरेश का यह भी कहना है कि उस दौरान साध्वी कह रही थीं कि पापा मुझे न्याय दिला देना. साध्वी को पाल रोड स्थित प्रेक्षा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

इस मामले में सबसे अहम पहलू साध्वी को लगाया गया इंजेक्शन है. पुलिस की पूछताछ में नर्सिंगकर्मी देवी सिंह ने स्वीकार किया है कि उसने साध्वी को दो इंजेक्शन लगाए थे.देवी सिंह का कहना है कि उसने डेक्सोना और डायनापार इंजेक्शन दिए और इसके अलावा कोई अन्य दवा नहीं दी गई. सेवादार सुरेश ने पुलिस को बताया है कि अंतिम समय में साध्वी के हाथों के नाखून नीले पड़ गए थे. इसी बिंदु को ध्यान में रखते हुए पुलिस मेडिकल दस्तावेजों और इलाज की प्रक्रिया की गहन जांच कर रही है.


जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने कहा, "पुलिस इस एंगल की भी जांच कर रही है कि क्या पिछले वर्ष वायरल हुआ कोई वीडियो इस संदिग्ध मौत से किसी तरह जुड़ा हुआ है.  इसके साथ ही साध्वी की हालिया यात्राओं, मुलाकातों, कॉल रिकॉर्ड, संपत्ति से जुड़े दस्तावेज और आय से संबंधित जानकारियों की भी जांच की जा रही है. इसलिए सहायक पुलिस आयुक्त पश्चिम छवि शर्मा के नेतृत्व में ग्यारह सदस्यीय विशेष जांच दल में एसआईटी में थानाधिकारी, उप निरीक्षक, साइबर विशेषज्ञ और अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. एसआईटी सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड, मेडिकल दस्तावेज और पूछताछ से मिले बयानों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.

एसआईटी की प्रमुख एसीपी छवि शर्मा ने बताया, "जांच को आगे बढ़ाते हुए जोधपुर पुलिस एक बार फिर फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम के साथ पाल रोड स्थित आश्रम पहुंची. इस दौरान साध्वी के लिए खाना बनाने वाले सेवादार सुरेश को भी पुलिस अपने साथ आश्रम लेकर पहुंची. पुलिस के अनुसार, मौत वाले दिन सुबह साध्वी प्रेम बाईसा के लिए खाना सेवादार सुरेश ने ही बनाया था. इसी एंगल को ध्यान में रखते हुए फॉरेंसिक टीम ने आश्रम से खाने के सैंपल लिए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sadhvi Prem Baisa Death, Jodhpur Police Investigation, Prem Baisa Mystery Case, Injection Angle Probe, Nursing Staff Devi Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com