विज्ञापन

कलेक्टर श्रीनिधि बीटी को डकैत जगन गुर्जर के घर भीड़ की बात माननी पड़ी

जगन गुर्जर की हत्या के बाद से जेल प्रशासन पर सवाल खडे़ हो रहे थे. इस मामले में गुर्जर समाज में भी गुस्सा फूटा, जिससे धौलपुर में माहौल गरमाया था.

कलेक्टर श्रीनिधि बीटी को डकैत जगन गुर्जर के घर भीड़ की बात माननी पड़ी
जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी और पुलिस अधिकारियों ने गुर्जर समाज के प्रतिनिधियों से बातचीत की.

डकैत जगन गुर्जर की हत्या के करीब 14 दिन बाद धौलपुर में माहौल शांत होता नजर आ रहा है. रविवार (13 जून) को विभूतिपुरा गांव में पगड़ी रस्म कार्यक्रम का आयोजन हुआ तो जगन गुर्जर के घर पर भारी भीड़ जुटी. पगड़ी रस्म कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हजारों की तादाद में गुर्जर समाज के लोग दूर दराज से पहुंचे. लोग देर शाम तक इंतजार करते रहे, लेकिन जब प्रशासन के अधिकारी वार्ता करने नहीं पहुंचे तो आक्रोश भड़क गया. लोगों का गुस्सा इस कदर भड़का कि जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी और पुलिस अधीक्षक विकास सागवान को मौके पर पहुंचना पड़ा.

CBI जांच के लिए लिखा जाएगा पत्र

खुद जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने मोर्चा संभाला और लोगों से समझाइश की. उन्होंने समाज के प्रतिनिधियों की बात सुनी और उस पर एक्शन भी लिया. कई मांगों पर सहमति बनने बाद बीते कई दिनों से चला आ रहा गतिरोध भी शांत हो गया है. बाड़ी थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया गया है. कलेक्टर की ओर से आश्वासन दिया गया कि जगन गुर्जर के परिवार को सुरक्षा भी दी जाएगी. आईएएस श्रीनिधि बीटी ने बताया कि परिवार के लोग जगन हत्या की सीबीआई से जांच करवाने की मांग कर रहे हैं. इस प्रकरण की न्यायिक जांच करवाई जा रही है. सीबीआई से जांच करने की मांग को सरकार को पत्र लिखा जाएगा. 

पगड़ी रस्म में जुटे लोग

पगड़ी रस्म में जुटे लोग.

जगन गुर्जर का भाई दूसरी जेल में शिफ्ट होगा

अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में बंद जगन गुर्जर के भाई पप्पू गुर्जर को भी दौसा कारागार में शिफ्ट किया जाएगा. इसकी प्रक्रिया मंगलवार (14 जुलाई) तक पूरी कर ली जाएगी. कलेक्टर ने बताया कि जगन के परिजन और समाज के लोगों से सकारात्मक वार्ता होने के बाद सहमति बन गई है. प्रहलाद खटाना समेत कई लोगों ने ऐलान किया कि प्रमुख मांगों पर सहमति होने के बाद आंदोलन खत्म कर दिया जाएगा. 

29 जून को हुआ था मर्डर

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में 29 जून को जगन गुर्जर की हत्या विष्णु जाट ने की थी. इस घटना के बाद से गुर्जर समाज के लोगों में भारी आक्रोश है. सीबीआई जांच, भाई को दूसरी जेल में शिफ्ट करने और परिजनों की सुरक्षा को लेकर कई बार विरोध सामने आ चुका है. बीते दिन रविवार (12 जुलाई) को करीब 2 घंटे तक चली वार्ता में इन तमाम मुद्दों पर सहमति बन गई है.  

यह भी पढ़ेंः दुबई में इंड‍ियन ब‍िजनेसमैन का अपहरण, भीलवाड़ा में पत्‍नी से वसूले 40 लाख रुपये

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Jagan Gurjar, IAS Officer, Dholpur News, Dacoit Jagan Gurjar Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com