विज्ञापन
This Article is From Sep 23, 2018

वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा के दौरान मंच पर आपस में भिड़ गए बीजेपी नेता, देखें- VIDEO

मंच पर बैठने को लेकर विकास न्यास के चेयरमैन देवी सिंह शेखावत और अंतरराज्यीय जल निवारण समिति के चेयरमेन रोहिताश शर्मा के बीच धक्का-मुक्की हो गई.

वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा के दौरान मंच पर आपस में भिड़ गए बीजेपी नेता, देखें- VIDEO
वसुंधरा राजे के संबोधन के दौरान मंच पर ही दोनों नेता भिड़ गए.
नई दिल्ली:

राजस्थान में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा के दौरान मंच पर ही बीजेपी के दो नेता आपस में भिड़ गए. मामला बानसूर का बताया जा रहा है. यहां सीएम वसुंधरा राजे संबोधित कर रही थीं. इस मंच पर बैठने को लेकर विकास न्यास के चेयरमैन देवी सिंह शेखावत और अंतरराज्यीय जल निवारण समिति के चेयरमेन रोहिताश शर्मा के बीच धक्का-मुक्की हो गई. इसके बाद सीएम के सुरक्षा गार्डों ने अलवर नगर विकास न्यास के चैयरमेन देवी सिंह को मंच से धक्का देकर नीचे उतार दिया. इसके बाद विवाद बढ़ गया. दोनों नेताओं के समर्थकों ने अपने-अपने नेता के समर्थन में नारे लगाने शुरू कर दिये. इस मामले में अब दोनों नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं.

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी का वसुंधरा राजे पर हमला: आम आदमी का पैसा चुराकर निकाल रही हैं 'गौरव यात्रा'

अंतरराज्यीय जल निवारण समिति के चेयरमेन रोहिताश शर्मा का कहना है कि देवी सिंह शेखावत राजनीति में नए हैं और इस वजह से अति उत्साह में हैं. उन्होंने कहा कि सभा में कुछ असामाजिक तत्व आ गए थे  और उन्हें हटाया गया था. तो दूसरी तरफ देवी सिंह ने रोहिताश शर्मा के सभी आरोपों का खंडन कर दिया. आपको बता दें कि रोहिताश शर्मा और देवी सिंह बानसूर से हैं और दोनों लोग यहां से टिकट मांग रहे हैं. 

यह भी पढ़ें : वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे जसवंत सिंह के बेटे और विधायक मानवेंद्र ने छोड़ी बीजेपी

VIDEO: वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा में आपस में भिड़े बीजेपी नेता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan, BJP Leaders, BJP Leaders Fight Out, Gaurav Yatra, Vasundhara Raje Scindhia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com