विज्ञापन

रिटायरमेंट से 20 दिन पहले घूस लेते RIICO यूनिट का हेड गिरफ्तार, 85 हजार रुपये लेते ACB ने दबोचा

राजस्थान में रिश्वतखोरों और भ्रष्ट अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ एसीबी की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. अब एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पट्टा जारी करने के लिए रिश्वत लेने वाले रीको के यूनिट हेड सीनियर डिप्टी जनरल मैनेजर और जूनियर अस्टिटेंट को गिरफ्तार किया है.

रिटायरमेंट से 20 दिन पहले घूस लेते RIICO यूनिट का हेड गिरफ्तार, 85 हजार रुपये लेते ACB ने दबोचा
RIICO का यूनिट हेड 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) जयपुर की टीम ने अजमेर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. एसीबी ने राजस्थान औद्योगिक विकास और निवेश निगम (RIICO) के रीजनल कार्यालय के यूनिट हेड सीनियर डिप्टी जनरल मैनेजर (Sr. DGM) अंजय विश्वकर्मा को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी सीनियर डीजीएम का इसी 31 जुलाई को ही रिटायरमेंट होना था, लेकिन रिटायरमेंट का समय खत्म होने से महज कुछ दिन पहले रिश्वतखोरी के गंभीर मामले में गिरफ्तार हो गए. इसी मामले में ब्यावर में तैनात रीको के एक जूनियर असिस्टेंट घूस लेते हुए गिरफ्तार हुआ है. इन दोनों अधिकारियों ने एक लीज डीड के एवज में शिकायतकर्ता से 85 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी.

सीनियर DGM के साथ जूनियर अस्टिटेंट भी गिरफ्तार

अजमेर और ब्यावर में रीको (RIICO) के कार्यालयों में शुक्रवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एसीबी की टीम ने बेहद नाटकीय और मुस्तैद अंदाज में छापेमारी की. दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही शिकायतकर्ता रिश्वत के रुपए लेकर यूनिट हेड के केबिन में दाखिल हुआ, उसके महज कुछ ही मिनटों बाद घात लगाए बैठी एसीबी की टीम ने दौड़ते हुए ऑफिस के अंदर धावा बोल दिया. लीज डीड पास करने के नाम पर 85 हजार रुपये की रिश्वत ले रहे सीनियर डीजीएम (Sr. DGM) और जूनियर असिस्टेंट को रंगे हाथों पकड़ लिया गया. 

अपने ऑफिस में ही की थी डील

ACB ने बताया कि आरोपी यूनिट हेड (Sr. DGM) अंजय विश्वकर्मा ने एक परिवादी से ब्यावर में लीज डीड जारी करने की एवज में रिश्वत की मांग की थी. परिवादी रिश्वत नहीं देना चाहता था. इसलिए उसने मामले की शिकायत जयपुर एसीबी से कर दी. शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने बेहद गोपनीय तरीके से मामले का सत्यापन किया और जाल बिछाकर ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

घूसखोर अधिकारी के हौसले इतने बुलंद थे कि वह अपने सरकारी दफ्तर में ही घूस की डील कर रहा था. आरोपी अंजय विश्वकर्मा अजमेर के वैशाली नगर स्थित रीको के रीजनल ऑफिस में परिवादी से जैसे ही रिश्वत की रकम राशि ले रहे थे, वैसे ही पहले से तैयार बैठी जयपुर एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया. टीम ने सीनियर डिप्टी जनरल मैनेजर (Sr. DGM) के पास 50 हजार रुपये की रिश्वत की रकम बरामद कर ली. इसके अलावा जूनियर असिस्टेंट कमलेश गुर्जर 35000 रूपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ पकडे गया है. 

आरोपी के ठिकानों की तलाशी

दफ्तर के भीतर यूनिट हेड और उधर ब्यावर में जूनियर असिस्टेंट की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही पूरे रीको कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी अधिकारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. साथ ही, आरोपी के ठिकानों और अन्य दस्तावेजों को खंगालने की कानूनी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.

यह भी पढे़ं-

24 साल की उम्र में बने IPS, 13 साल की नौकरी में कई पदक; 37 साल की उम्र में इस्‍तीफा देकर चर्चा में आए DCP

IPS जो पहली पोस्‍ट‍िंग से ही रहे व‍िवादों में, आईपीएस पत्‍नी से तलाक के बाद दूसरी शादी; अब साले के गंभीर आरोप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan ACB Action, ACB Arrested, ACB Action News, Acb Action News In Rajasthan, ACB Action News Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com