विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2025

काशी अंकल अंदर आए... 9 साल के बेटे ने खोला अलवर की 'बेवफा सोनम' का राज

सोनम रघुवंशी के अपने प्रेमी राज के साथ मिलकर पति राजा रघुवंशी की हत्या के मामले की तफतीश जारी है. इसी बीच ठीक इसी तरह का एक मामला राजस्थान के अलवर में भी सामने आया है, जहां पत्‍नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्‍या करवा दी.

प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, नाबालिग बेटे ने सबकुछ अपनी आंखों से देखा
  • पत्नी अनीता ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची.
  • हत्या की योजना में अनीता, प्रेमी काशी और सुपारी किलर शामिल थे.
  • हत्‍या का गवाह मृतक का 9 साल का बेटा है, जिसने पूरी घटना अपनी आंखों से देखी.
अलवर:

'मैं सोया ही था कि तभी दरवाजे पर हल्की-हल्की आवाज आने लगी. मैंने आंख खोली, तो देखा मां ने गेट खोला. बाहर काशी अंकल खड़े थे, उनके साथ चार और लोग थे. मैं उठ गया और देखा मम्मी चारपाई के सामने खड़ी थी. पापा को उन लोगों ने पकड़ रखा था. उन्हें मुक्के मारे, पैर मोड़े और गला भी दबाया. काशी अंकल ने तकिए से उनका मुंह दबा रखा था.' राजस्‍थान के अलवर में सोनम रघुवंशी जैसा मामला सामने आया है. अलवर की खेड़ली में एक पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करा दी. हत्या की साजिश में पत्नी, प्रेमी और सुपारी किलर शामिल थे. इस पूरी वारदात का चश्मदीद मृतक का नौ साल का बेटा है, जो उसी कमरे में मौजूद था, जहां उसकी मां ने उसके पिता की हत्या करवाई. बेटे ने जो कुछ अपनी आंखों से देखा, वो सारा सच पुलिस को बता दिया. पुलिस ने अनीता और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्‍या को अंजाम देने वाले सुपारी किलर्स को तलाश रही है.    

2 लाख रुपये की सुपारी, घर का दरवाजा छोड़ दिया था खुला

अलवर की इस वारदात की सबसे दिल तोड़ने वाली बात ये है कि पूरी घटना मृतक के मासूम बेटे की आंखों के सामने हुई, जो तब कुछ नहीं कर सका. बस सब कुछ छुप-छुपकर देखता रहा. बेटे ने जो बयां किया, वो किसी दिल को झकझोर देने वाली कहानी से कम नहीं है. असल में खेरली के वीरू उर्फ मान सिंह जाटव की हत्या 7 जून की रात की गई. उसकी पत्नी अनीता ने प्रेमी काशीराम के साथ मिलकर उसे मारने की साजिश रची. दोनों ने 2 लाख रुपये की सुपारी देकर चार युवकों को हायर किया. उस रात अनीता ने सोची-समझी साजिश के तहत घर का मुख्य दरवाजा खुला छोड़ दिया. जैसे ही रात गहराई, काशी और उसके साथी बाइक से पहुंचे और सीधे अंदर घुसकर सो रहे वीरू को बिस्तर पर ही दबोच लिया। गला घोंटकर उसकी जान ले ली गई. 

Latest and Breaking News on NDTV

'मां ने गेट खोला... बाहर काशी अंकल खड़े थे'

चश्मदीद ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि 7 जून की रात पापा वीरू जाटव रोज की तरह काम से लौटे और कहा- 'बेटा, मोबाइल चार्ज पर लगा देना.' इसके बाद वे अंदर चले गए. थोड़ी देर में मां अनीता ने कहा- 'सो जा बेटा, वरना सुबह जल्दी नहीं उठ पाएगा.' बेटे ने बताया, 'मैं सोया ही था कि तभी दरवाजे पर हल्की-हल्की आवाज आने लगी. मैंने आंख खोली तो देखा मां ने गेट खोला. बाहर काशी अंकल खड़े थे, उनके साथ चार और लोग थे. मुझे डर लगा, मैं नहीं उठा, चुपचाप सब देखने लगा. वे हमारे कमरे में आ गए, पापा की चारपाई से आवाज आने लगी. मैं उठ गया और देखा मम्मी चारपाई के सामने खड़ी थी. पापा को उन लोगों ने पकड़ रखा था. उन्हें मुक्के मारे, पैर मोड़े और गला भी दबाया. काशी अंकल ने तकिए से उनका मुंह दबा रखा था.' बेटे ने बताया कि जब पापा को मारा जा रहा था, मैं उनके पास जाने लगा, लेकिन काशी अंकल ने मुझे गोद में उठाकर डांट दिया और धमकाया. मैं डर के मारे चुप हो गया. कुछ मिनटों बाद पापा मर गए, फिर सब लोग चले गए.' इस मासूम ने पुलिस को बताया जब पापा घर नहीं होते थे, तब काशी अंकल घर आते थे. मुझे पापा की बहुत याद आ रही है. अब मम्मी बहुत बेकार लगती हैं. मम्मी ने ही पापा को मरवाया है. 

वीरू और अनीता की थी लव मैरिज, फिर भी...

दरअसल, वीरू और अनीता की लव मैरिज थी, दोनों की यह दूसरी शादी थी. अनीता खेरली में जनरल स्टोर चलाती थी. वहीं, काशी प्रजापत कचौड़ी का ठेला लगाता था. काशी अक्सर दुकान से सामान लेने आता था, यहीं से दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी. जब पति वीरू को शक हुआ, तो अनीता और काशी ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली. काशी ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर 2 लाख रुपये में वीरू की हत्या की सुपारी दी. 7 जून की रात अनीता ने प्लान के अनुसार, गेट खुला छोड़ा. काशी अपने चार साथियों संग घर में दाखिल हुआ. सभी ने मिलकर वीरू को बेरहमी से मार डाला.

पत्‍नी अनीता ने किया ड्रामा, लेकिन...

अगली सुबह अनीता ने ड्रामा शुरू किया कि वीरू की तबीयत बिगड़ गई, लेकिन वीरू के शरीर पर मिले चोट के निशान, टूटा दांत और नाबालिग बेटे की गवाही ने पूरी कहानी को सामने ला दिया. इसके बाद मृतक के भाई गब्बर जाटव ने हत्या की एफआईआर दर्ज कराई. पुलिस टीम ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले और कॉल डिटेल्स खंगालकर आरोपियों तक पहुंची. इस मामले में  अनीता राज (पत्नी), काशीराम प्रजापत और बृजेश जाटव को गिरफ्तार किया है. साथ ही, मर्डर में शामिल अन्य तीन सुपारी किलर्स की तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें :- सामने खड़ी थी सोनम और खून से लथपथ तड़प रहे थे राजा... क्राइम सीन ने खोला खौफनाक राज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonam Raghuvanshi Part-2, Case In Alwar, Husband Murdered With The Help Of Lover
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com