विज्ञापन

सुबह बैरक की सफाई की, लूडो खेला... डकैत जगन गुर्जर की अजमेर जेल में किसने और कैसे की हत्या?

Dakait Jagan Gurjar: धौलपुर के रहने वाले और बीहड़ के कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की अजमेर जेल में हत्या हो गई. जगन की हत्या के उसके साथ जेल में बंद एक कैदी ने ही की है. आईए जानते हैं वह कैदी कौन है? जिसने उस जगन को मार डाला, जिसे तीन राज्यों की पुलिस पकड़ी नहीं सकी.

सुबह बैरक की सफाई की, लूडो खेला... डकैत जगन गुर्जर की अजमेर जेल में किसने और कैसे की हत्या?
डकैत जगन गुर्जर की अजमेर जेल में किसने और कैसे की हत्या?

Dakait Jagan Gurjar Murder: चंबल के खूंखार डकैत जगन गुर्जर की अजमेर के हाई सिक्योरिटी सेंट्रल जेल में हत्या कर दी गई. पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि जेल में बंद कुलदीप जगीना हत्याकांड के आरोपी विष्णु ने जगन की हत्या की है. जानकारी के अनुसार, जगन और विष्णु दोनों एक ही जेल में बंद थे. दोनों का जेल में छोटा-मोटा झगड़ा होता रहता था. सोमवार को किसी बात को लेकर जगीना हत्याकांड के आरोपी विष्णु ने जेल के अंदर ही जगन गुर्जर की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने जगन गुर्जर की हत्या को लेकर जेल में किसी भी गैंगवार का साफ इनकार किया है.  एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने कहा कि जगन की हत्या में किसी गैंग का हाथ नहीं, बल्कि उसकी जेल में विष्णु के साथ आपस में झगड़े के चलते हत्या हुई है.

सुबह दोनों का था सामान्य व्यवहार 

पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन के अनुसार, जगन गुर्जर और विष्णु गुर्जर के बीच किसी छोटे-मोटे विवाद के बाद जेल में हत्या की वारदात हुई. पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कर रही है. जेल अधीक्षक पारसमल ने बताया कि सोमवार सुबह तक दोनों कैदियों के बीच सामान्य व्यवहार था. दोनों ने एक साथ अपनी बैरक की साफ-सफाई की और समय बिताया.  इतना ही नहीं, झगड़े से पहले दोनों ने साथ बैठकर लूडो भी खेला, जिससे किसी बड़े विवाद की आशंका नहीं लग रही थी.

जेल अधीक्षक के मुताकि, दोपहर करीब 3 बजे चाय वितरण के दौरान जब प्रहरी बैरक में पहुंचा तो जगन गुर्जर उठकर बाहर नहीं आया. जांच करने पर वह अचेत अवस्था में मिला. डकैत जगन गुर्जर की गला घोंटकर हत्या की बात सामने आई है.

पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन के मुताबिक, जांच में सामने आया कि जेल के अंदर मामूली बात को लेकर हुए झगड़ा में विष्णु नाम के कैदी ने जगन की हत्या कर दी. आरोपी विष्णु और जगन के साथ उसी बैरक में रह रहा था. पूछताछ के दौरान विष्णु ने स्वीकार किया कि उसने तौलिये से गला घोंटकर जगन की हत्या की. जगन की हत्या सुबह करीब 11 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच हुई. जगन के शरीर पर चोट का कोई स्पष्ट निशान नहीं था.

जगन गुर्जर की हत्या का आरोपी विष्ण कौन?

जगन गुर्जर की हत्या का आरोपी विष्णु पिछले तीन साल से इस जेल में बंद है, जबकि जगन को इसी साल मार्च में ही अजमेर सेंट्रल जेल में ट्रांसफर किया गया था. विष्णु राजस्थान के चर्चित गैंगस्टर कुलदीप जघीना हत्याकांड में अजमेर सेंट्रल जेल में बंद है. गैंगस्टर कुलदीप जघीना की 12 जुलाई 2023 को हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर के पास आमोली टोल प्लाजा पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी. रोडवेज की जिस बस में कुलदीप और विजयपाल सवार थे.

उसी बस में हमलावर विष्णु सवार था. बिष्णु कुलदीप और विजयपाल के ठीक पीछे वाली सीट पर बैठा था और अपने साथियों को रोडवेज बस की लोकेशन भेज रहा था. विष्णु की सूचना पर ही करीब एक दर्जन हमलावर रोडवेज बस के पहुंचने से 15 मिनट पहले ही आमीला टोल पर पहुंच गए थे. जैसे ही रोडवेज की बस टोल पर पहुंची. उसी दौरान बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए बस को घेर लिया. कुछ बदमाश बस के अंदर घुसे और कुलदीप को गोलियों से भून दिया. 

यह भी पढे़ं-

डकैत जगन गुर्जर की अजमेर सेंट्रल जेल में हत्या, कभी CM वसुंधरा के महल को उड़ाने की दी थी धमकी

चंबल के खूंखार डकैत जगन गुर्जर की कहानी, जिसे 3 राज्यों की पुलिस नहीं पकड़ पाई; जेल में गर्लफ्रेंड संग रहने की रखी थी शर्त

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jagan Gurjar, Jagan Gurjar Dakait, Jagan Gurjar Dholpur, Jagan Gurjar Kaun Hai, Jagan Gurjar Ki Kahani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com