विज्ञापन
41 minutes ago

Jaipur News LIVE Updates:  NDTV के इस विशेष जयपुर लाइव पन्ने (Jaipur LIVE page) पर आपका स्वागत है. इस पन्ने पर आप राजस्थान की राजधानी जयपुर से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबरें पाएंगे. यह पन्ना पूरे दिन अपडेट होता रहेगा, जिससे आप जयपुर के हर छोटी-बड़ी घटना को एक साथ पढ़ सकेंगे. जयपुर में आयोज‍ित ग्रामीण सेवा शिव‍िर में 55 साल से बंद रास्‍ते को खुलवाने की मांग की गई. प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाकर रास्‍ता खुलवाया. पुलिस जाब्ते और जेसीबी की मदद से अत‍िक्रमण हटाया गया. जयपुर ग्रामीण के शाहपुरा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर 1 लाख 10 हजार रुपये चोरी करने वाले अंतरराज्यीय कड़िया सांसी गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. पुल‍िस ने  चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. आरोपी राजस्थान सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में सक्रिय होकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे. ऐसी कई अहम खबरें हमारे इस स्पेशल लाइव पेज पर एक साथ उपलब्ध रहेंगी. जयपुर में NDTV के संवाददाताओं तथा अन्य स्रोतों के माध्यम से हम शहर की हर बड़ी खबर आप तक पहुंचाते रहेंगे. तो जयपुर की ताजातरीन खबरों पर नजर रखने के लिए जुड़े रहें NDTV के इस लाइव पेज से.

जयपुर में फायर NOC नहीं होने पर लाइब्रेरी सीज

राजधानी जयपुर में नगर निगम की फायर शाखा का एक्शन हुआ. रामगढ़ मोड स्थित लाइब्रेरी को सीज कर द‍िया गया. फायर एनओसी नहीं होने पर  कार्रवाई की गई है.  जयपुर नगर निगम कमिश्नर ओम प्रकाश कशेरा के निर्देशन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है. गोपालपुरा बाईपास से त्रिवेणी चौराहे तक लगातार जयपुर नगर निगम कार्रवाई कर रहा है. 

डीसीपी साउथ ने नशे के खिलाफ अभियान चलाया

नशामुक्ति के ल‍िए विशेष अभियान 'मिशन जागृति' के तहत दीप ऑडिटोरियम शिप्रापथ में कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए. पुलिस ने नशे की मुहिम में युवाओं का साथ देने की अपील की. पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया, कहा क‍ि अगर नशे का सेवन करते हुए और बेचते हुए कोई सूचना है तो पुलिस को जानकारी दें. 'मिशन जागृति' में सहयोगी विभाग एक साथ मिलकर कार्य करेगें. कार्यक्रम में करीब 1000 बच्चों ने भाग लिया गया. संबंध‍ित विभाग के अधिकारियों ने अलग-अलग नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बच्चों को जागरूक किया. 

जयपुर में बॉयफ्रेंड ने महिला पर तेजाब फेंका

जयपुर में बॉयफ्रेंड ने मह‍िला के ऊपर तेजाब फेंक द‍िया. उसे 3 महीने पहले घर से भगाकर लाया था.  जयपुरिया हॉस्पिटल में पीड़िता का इलाज हो रहा है. मानसरोवर थाने में मामला दर्ज करवाया है. 

जयपुर में फायर सेफ्टी को लेकर प्रशासन अलर्ट

लखनऊ में कोच‍िंग सेंटर में अग्निकांड के बाद जयपुर में भी फायर सेफ्टी को लेकर प्रशासन अलर्ट है. नगर निगम की टीमें कोचिंग हब इलाकों में लगातार निरीक्षण कर रही है. जयपुर के गोपालपुरा, त्रिवेणी नगर और आसपास के इलाकों में कोच‍िंग संस्‍थानों की जांच करने नगर निगम की टीम पहुंची तो कई गंभीर खामियां सामने आईं. कई कोचिंग संस्थान बहुमंजिला इमारतों में चल रहे हैं, जहां फायर सेफ्टी उपकरण या तो मौजूद नहीं थे या फिर उपयोग की स्थिति में नहीं थे. कई जगहों पर इमरजेंसी एग्जिट की व्यवस्था भी मानकों के अनुरूप नहीं मिली. 

जयपुर में VIP मूवमेंट में पुलिसकर्मियों की बेरहमी - खौलता पानी से भरा बर्तन पलटा

जयपुर में VIP मूवमेंट के दौरान पुलिसकर्मियों की बेरहमी का मामला सामने आया है. खौलता पानी से भरा बर्तन पलटने से ठेला महिला ऑनर का आधा शरीर झुलस गया.  रामनगरिया थाने में पीड़िता की ओर से सोमवार को मामला दर्ज करवाया गया है. पुलिस ने बताया क‍ि प्रताप नगर की रहने वाली खुशबू गुप्ता (30) ने मामला दर्ज करवाया है. 

RPSC को जल्द मिल सकता है नया अध्यक्ष, 4 अफसरों के नाम चर्चा में

राजस्थान लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर सरकार ने कवायद तेज कर दी है. पूर्व अध्यक्ष यूआर साहू का कार्यकाल 19 जून को समाप्त होने के बाद यह पद खाली है. सूत्रों के अनुसार, अध्यक्ष पद की दौड़ में दो कार्यरत और दो सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारियों के नाम चर्चा में हैं. आरएएस भर्ती-2026 सहित आगामी भर्तियों को देखते हुए इस पद को लंबे समय तक खाली नहीं रखा जा सकता. ऐसे में जल्द नियुक्ति की संभावना जताई जा रही है

जयपुर में कॉलोनी के लोगों ने पकड़े दो संद‍िग्‍ध चोर

जयपुर के मानसरोवर एसएफएस क्षेत्र में  कॉलोनीवासियों ने पकड़े दो संदिग्ध चोर पकड़े. पिछले काफी दिनों से क्षेत्र में चोरियां हो रही थीं. आज रेकी करते समय दोनों को पकड़ ल‍िया. दोनों नशे के आदी हैं. उनके बैग से नशा लेने वाली सुई बरामद हुई. दोनों को श‍िप्रा  थाना पुल‍िस को सौंप द‍िया.  

Jaipur News LIVE: सीएम भजनलाल शर्मा द‍िल्‍ली रवाना

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं जहां वे यमुना जल परियोजना की क्रियान्विति से जुड़ी महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक में भाग लेंगे. बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्र सरकार, राजस्थान जल संसाधन विभाग और हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे.  बैठक का मुख्य उद्देश्य यमुना जल परियोजना से जुड़े एमओए (मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट) को अंतिम रूप देना और उससे संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्णायक चर्चा करना है. 

सामोद वीर हनुमान धाम की पार्किंग पर व‍िवाद

जयपुर के  चौमूं क्षेत्र स्थित सामोद वीर हनुमान धाम की पार्किंग व्यवस्था को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद विवाद की स्थिति बन गई. जानकारी के अनुसार, एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पार्किंग शुल्क को लेकर सवाल उठाए और पूछा कि पार्किंग से प्राप्त होने वाला पैसा कहां उपयोग किया जा रहा है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सक्रिय कई यूट्यूबर मौके पर पहुंच गए.  वहीं मंदिर समिति से जुड़े लोग भी घटनास्थल पर एकत्रित हो गए, जिससे माहौल गर्मा गया.  मामले की सूचना मिलने पर सामोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला.  पुलिस ने एहतियात के तौर पर एक युवक को डिटेन किया था.  बाद में दोनों पक्षों से बातचीत और समझाइश के बाद मामला शांत हो गया.  पुलिस ने सभी लोगों से शांति बनाए रखने और सोशल मीडिया पर संयम बरतने की अपील की.  बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो करीब दो दिन पुराना है.  हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता और उससे जुड़े दावों की NDTV राजस्थान पुष्टि नहीं करता है.  वहीं पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और मामले की जानकारी जुटा रही है. 

Jaipur News LIVE: सीएम ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर क‍िया नमन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, महान शिक्षाविद् एवं अखंड भारत के प्रबल समर्थक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित  कर नमन किया. राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए उनका त्याग एवं समर्पण भारतीय इतिहास में सदैव अमिट रहेगा.  उनके विचार, आदर्श और ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल्प देशवासियों को मातृभूमि की सेवा तथा विकसित एवं सशक्त भारत के निर्माण हेतु निरंतर प्रेरित करता रहेगा. 

Jaipur News LIVE: जयपुर मेंचलती कार में लगी भीषण आग

जयपुर ग्रामीण के  मनोहरपुर क्षेत्र में खारया नाला के पास देर रात एक कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार उसकी चपेट में आ गई. कुछ ही देर में कार जलकर पूरी तरह राख हो गई.  घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया.  वहीं सूचना पर दमकल विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची.  दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी.  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि कार को बचाने का मौका नहीं मिल सका.  हालांकि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे बड़ा हादसा टल गया.  फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.  पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. 

Jaipur Today News LIVE: सीएम भजनलाल शर्मा का दिल्ली दौरा आज

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज नई दिल्ली में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के साथ यमुना जल परियोजना से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे.  इस उच्चस्तरीय बैठक में यमुना जल परियोजना से संबंधित एमओए (मेमोरेन्डम ऑफ एग्रीमेंट) को अंतिम रूप देने के प्रयास किए जाएंगे.  साथ ही, एमओए से संबंधित विभिन्न विषयों पर निर्णायक  चर्चा की जाएगी.  

Jaipur Today News LIVE: शराब से भरा कंटेनर पकड़ा, ड्राइवर ग‍िरफ्तार

जयपुर में चाकसू पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. 4.24 लाख रुपये कीमत की हरियाणा ब्रांड शराब बरामद की. शराब से भरा पिकअप कंटेनर जब्त करके ड्राइवर को गिरफ्तार कर ल‍िया. वाहन से 70 कार्टन बीयर और 28 कार्टन व्हिस्की बरामद क‍िया. टोंक रोड स्थित बिराहीपुरा मोड़ पर नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई हुई. तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में पुलिस जुटी है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Jaipur News, Jaipur Live Updates, Jaipur Today News, Jaipur Latest News, Jaipur Latest News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com